
विजन लाइव/ ग्रेटर नोएडा
ग्रेटर नोएडा के छात्र मनीष कुमार त्रिपाठी को बेस्ट स्टूडेंट अचीवर नेशनल अवार्ड 2022 से सम्मानित दिया गया।
मनीष कुमार त्रिपाठी पुत्र शैलेन्द्र कुमार त्रिपाठी ,सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश से हैं। और वर्तमान में वे ग्रेटर नोएडा, उत्तर प्रदेश में स्कूल फॉर एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग कॉलेज में कोर्स ऑफ एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग का कोर्स कर रहे हैं। उन्हें बेस्ट स्टूडेंट अचीवर का नेशनल अवार्ड आई.आर .डी. पी (इनोवेटिव रिसर्च डेवलपर्स एंड पब्लिशर्स) ग्रुप ऑफ जनरल्स, चेन्नई की तरफ से २५ सितंबर 2022 को दिया गया। आई.आर.डी.पी (इनोवेटिव रिसर्च डेवलपर्स एंड पब्लिशर्स) ग्रुप ऑफ जनरल्स, चेन्नई की तरफ से हर साल शोधकर्ताओं, सहायक प्रोफेसरों, एसोसिएट प्रोफेसरों और प्रोफेसरों ,स्टूडेंट सहित विभिन्न कैटेगरीज पुरस्कारों के लिए दुनिया भर से हर साल 50 प्रोफेशनल्स का चयन किया जाता हैं। इस साल भी आई.आर.डी.पी की तरफ से 50 प्रोफेशनल्स का चयन किया गया। जिसमें बेस्ट स्टूडेंट अचीवर नेशनल अवार्ड 2022 की कैटेगरी लिए मनीष कुमार त्रिपाठी का नाम चयनित किया गया।
>
