BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

शिवसेना के पदाधिकारियों की एक बैठक दादरी के चिटहेरा गांव में संपन्न हुई

 

>

भाजपा सरकार महंगाई  एवं बेरोजगारी को रोकने में बिल्कुल असफल- त्रिलोक नागर

विजन लाइव/ ग्रेटर नोएडा  

शिवसेना के पदाधिकारियों की एक बैठक दादरी के चिटहेरा गांव में संपन्न हुई, जिसकी अध्यक्षता जिला प्रमुख श्री पाल राणा ने की एवं संचालन युवा जिला अध्यक्ष त्रिलोक नागर ने किया। जिसमें सर्वसम्मति से चिटहेरा गांव निवासी एडवोकेट सोनू भाटी को दादरी का नगर अध्यक्ष मनोनीत किया गया एवं दर्जनों लोगों ने शिवसेना की सदस्यता ग्रहण की। युवा जिला अध्यक्ष त्रिलोक नागर ने कहा कि वर्तमान  भाजपा सरकार महंगाई  एवं बेरोजगारी को रोकने में बिल्कुल असफल है आम जनमानस की जेब पर महंगाई का बहुत बोझ डाल दिया है सरकार की किसान विरोधी नीतियों से भारत का अन्नदाता बहुत आक्रोश में है। इस मौके पर प्रदेश सचिव जय राम बंसल, मामचंद नेताजी ,प्रदेश सचिव रामविलास पाल ,जिला प्रमुख श्री पाल राणा, जिला उपाध्यक्ष कपिल सेन, सुरजी कश्यप, उदयवीर भाटी, सुखबीर भाटी, नरेश कपासिया, सौरभ भाटी ,सचिन भाटी, विवेक भाटी ,अमन शर्मा ,गौरव भाटी ,बॉबी भाटी ,विक्की भाटी, जानू कटारिया, निशांत कसाना, आदि शिवसैनिक उपस्थित रहे।