BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

राष्ट्रीय खेल दिवस पर बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों मध्य विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन

>
विजन लाइव/ ग्रेटर नोएडा 
राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर बैसिक शिक्षा विभाग गौतमबुद्ध नगर ने विभाग में कार्यरत शिक्षकों के मध्य विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया।  खेल आयोजन  उच्च प्राथमिक विद्यालय  पाली में हुआ जिसका शुभारम्भ जिला खेल शिक्षक सतीश नागर व गीता भाटी ने फीता काटकर किया। खेल आयोजन में 100,200 व 400 मीटर दौड़,वॉलीबॉल,गोला फेंक, बैडमिंटन आदि खेल स्पर्धाओं का आयोजन हुआ।  25 से 35 आयु वर्ग मे महिला शिक्षक वर्ग में 100 मीटर दौड़ में अंजली प्रथम व पुरुष वर्ग में आशीष नागर प्रथम रहे। 35 से 45 आयु वर्ग पुरुष मे अशोक प्रथम व दीपिका महिला वर्ग में प्रथम रही। 45 प्लस आयु वर्ग में पुरुष वर्ग में सतीश नागर प्रथम व रेखा महिला वर्ग में प्रथम रही।  गोला फेक मे 40 प्लस आयु वर्ग में बबिता महिला वर्ग में प्रथम रही व सुनील भाटी पुरुष वर्ग में प्रथम रहे। बेडमिंटन में दीपिका प्रथम, अलका द्वितीय व रुचि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया l शटल रनिंग  प्रतियोगिता में गीता भाटी ने प्रथम व सारिका कटियार ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर खेलों का समापन किया l  इस अवसर पर भूपेन्द्र नागर, संजीव शर्मा,जगवीर शर्मा,ब्लॉक पी टी आई दादरी कुलदीप नागर, ब्लॉक पी टी आई दनकौर संजय भाटी,ब्लॉक पी टी आई बिसरख सारिका कटियार व ब्लॉक पी टी आई जेवर पदम सिंह आदि लोगो की उपस्थिति रही। सभी प्रतिभाग व स्थान प्राप्त करने वाले पुरुष खिलाड़ी व महिला खिलाडियों को बहुत - बहुत हार्दिक शुभकामनायें, बेसिक शिक्षा विभाग में हम सभी यूँ ही निरन्तर आगे बढ़ते रहें।