BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

भाजपा कर रही है राष्ट्रीय ध्वज का अपमान : रोहित बैसोया

 

>

विजन लाइव/ ग्रेटर नोएडा 

 भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पार्टी के झंडे के नीचे राष्ट्रीय ध्वज लगाकर तिरंगे का अपमान किया जा रहा है। जिससे साफ पता चलता है कि भाजपाई राष्ट्रीय ध्वज का कितना सम्मान करते हैं। यह कहना है समाजवादी पार्टी के जिला प्रवक्ता रोहित बैसोया का। उन्होंने सादोपुर की झाल स्थित केनरा बैंक पर लगे हुए तिरंगे के ऊपर भाजपा के झंडे की लगी हुई तस्वीर पोस्ट की है। 

>

जिसमें भाजपा का झंडा राष्ट्रीय ध्वज के ऊपर लगाया गया है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भाजपा अपने राजनीतिक हित के लिए तिरंगे का इस्तेमाल कर रही है। भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा तिरंगे का अपमान करने की कई तस्वीरें सामने आ चुकी है। राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।