BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सूरजपुर कलेक्ट्रेट कंपाउंड गौतमबुद्धनगर में गुटबाजी चरम पर पहुंची

 


तीसरे गुट की ओर से भी कार्यकारणी घोषित की जा चुकी है और जिसके अध्यक्ष है पूर्व बार अध्यक्ष विनोद भाटी एडवोकेट जब कि सचिव पद पर हेमंत शर्मा बने हैं

न्यायिक अधिकारीगण समय से नही बैठ पाते हैं, इस बात की शिकायत सीधे मुख्यमंत्री से की जाएगीः विनोद भाटी एडवोकेट

मौहम्मद इल्यास-’’दनकौरी’’/गौतमबुद्धनगर

डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सूरजपुर कलेक्ट्रेट कंपाउंड गौतमबुद्धनगर में गुटबाजी चरम पर पहुंच चुकी है। गुटबाजी के चलते हुए इस बार कार्यकारणी के चुनाव समय पर नही हो पाए। यही कारण है कि डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सूरजपुर लगातार खेमों के बीच बंटती ही जा रही है। फिलहाल डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सूरजपुर तीन गुटों के बीच बंटती हुई नजर रही है। यहां के गुट में बार अध्यक्ष राजकुमार नागर, दूसरे गुट में गौरव नागर है। हाल में तीसरे गुट की ओर से भी कार्यकारणी घोषित की जा चुकी है और जिसके अध्यक्ष है पूर्व बार अध्यक्ष विनोद भाटी एडवोकेट जब कि सचिव पद पर हेमंत शर्मा बने हैं। 



नए बार अध्यक्ष विनोद भाटी एडवोकेट ने बताया कि बार कार्यकारणी का गठन हो चुका है और सभी अधिवक्ता साथियों को साथ लेकर अधिवक्ता कल्याण के लिए कार्य किया जाएगा। सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि तहसील से लेकर कलेक्ट्रेट कार्यालयों तक में भ्रष्ट्राचार चरम पर है, नकल भी तय पर नही मिल पा रही है। दूसरी ओर मुकदमों को निस्तारण त्वरित गति से नही हो पा रहा है, क्योंकि न्यायिक अधिकारीगण समय से नही बैठ पाते हैं।


जब कि मुख्यमंत्री की ओर से सभी अधिकारियों को समय से कार्यालय में बैठने के निर्देश दिए गए हैं, इस बात की शिकायत सीधे मुख्यमंत्री से की जाएगी। वहीं दूसरी ओर तहसील कार्यालय जिला मुख्यालय से कोसो दूर है जिससे वादकारियों और अधिवक्ताओं को लंबी दूरी तय कर वहां जाना पडता है। तहसील कार्यालय ग्राम डाढा के लिए बस की सेवा है और ही ऑटो आदि परिवहन व्यवस्था है। इन तमाम मुद्दों को लेकर संघर्ष किया जाएगा।