BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

दनकौर में चल रहे 99 वें वार्षिक श्री कृष्ण जन्मोत्सव मेला 2022 का नाटक वीर अभिमन्यु के साथ हो रहा है, समापन

 

>

 विराट कवि सम्मेलन द्रोण नाटय रंग मंच पर 30 अगस्त-2022 को कराए जाने की भी खबर

मौहम्मद इल्यास-’’दनकौरी’’/ग्रेटर नोएडा

गौतमबुद्धनगर जिले की प्राचीन ऐतिहासिक नगरी दनकौर में 99 वें वार्षिक श्री कृष्ण जन्मोत्सव मेला 2022 का समापन हो रहा है। दनकौर में प्रति वर्ष की भांति कोरोनाकाल के अलावा इस बार श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व 19 अगस्त-2022 से शुरू हुआ था। इस श्री कृष्ण जन्मोत्सव मेला 2022 परंपरागत रूप से दंगल, कबड्डी, बॉलीबाल आदि कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। 99 वें वार्षिक श्री कृष्ण जन्मोत्सव मेला 2022 के शुरूआत में ही जबरदस्त भीड रही। श्री द्रोण गौशाला समिति/ श्री कृष्ण जन्मोत्सव मेला 2022 समिति के प्रबंधक रजनीकांत अग्रवाल ने बताया कि इस पर श्री कृष्ण जन्मोत्सव मेला 2022, दिनांक 19 अगस्त-2022 से शुरू होकर आज 29 अगस्त-2022 को संपन्न हो रहा है। उन्होंने बताया कि  श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व के मौके पर भजन संध्या पूज्य साध्वी दीदी दुर्गेश्वरी नंदनी द्वारा प्रस्तुत की गई। साथ ही गत 20 अगस्त-2022 को रात्रिकालीन कार्यक्रमों की श्रंखला में श्री कृष्ण लीला बडे पर्दे पर प्रदर्शित की गई। इस श्री कृष्ण लीला का क्रम निरंतर 22 अगस्त-2022 तक पूर्ण हुआ। वहीं 21, 22 और 23 अगस्त 2022 को विशाल दंगल श्री द्रोण तालाब में संपन्न हुआ। यह दंगल यहां द्रोण अखाडे में पहली बार मेट पर और ओलंपिक नियमों के अनुसार संपन्न हुआ। इनमें 21 अगस्त 2022 को 57 किग्रा से लेकर 65 किग्रा भार वर्ग के पहलवानों ने 5100/- रुपए, 11000/- रुपए से लेकर 21000/- रुपए तक की इनामी कुश्तियां लडी। इसी प्रकार 22 अगस्त 2022 को 74 किग्रा एवं 86 किग्रा भार वर्ग के पहलवानों ने 7100/-रुपए की 2 कुश्ती, 11000/- रुपए की 1 कुश्ती और 31000/- की 1 कुश्तियां लडी। दंगल के अखिरी दिन 23 अगस्त.2022 को 96 किग्रा एवं 125 किग्रा भार वर्ग तक के पहलवानों ने 11000/- रुपए की 2 कुश्ती, 21000/- रुपए की 1 कुश्ती और फिर 51000/- रुपए की 1 कुश्तियां लडी।

>
श्री द्रोण नाटय मंडल के अध्यक्ष मनोज कुमार ।त्यागी ने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रंखला में श्री कृष्ण लीला बडे पर्दे पर 20 अगस्त-2022 से आयोजित की गई। साथ ही 23 और 24 अगस्त 2022 को श्री द्रोण नाटय मंडल के रंग मंच पर क्षेत्रीय स्कूलों के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। उन्होंने बताया कि श्री द्रोण नाटय मंडल द्वारा विशाल रंग मंच पर पारसी कला शैली के सामजिक, धार्मिक और ऐतिहसिक नाटकों का भी मंचन किया गया। इनमें 25 अगस्त 2022 को नाटक श्री कृष्ण अर्जुन युद्ध, 26 अगस्त 2022 को नाटक श्री अमर सिंह राठौर, 27 अगस्त 2022 को नाटक महारानी किरणमई, 28 अगस्त 2022 को नाटक श्री सीता स्वयंवर और अंतिम दिन आज रात्रि 29 अगस्त 2022 को नाटक वीर अभिमन्यु का मंचन किया जा रहा है। इसके साथ ही द्रोण नाटय रंग मंच पर 30 अगस्त-2022 को विराट कवि सम्मेलन कराए जाने की भी खबर रही है। कवि सम्मेलन के संयोजक संदीप जैन ने बताया कि 30 अगस्त-2022 को द्रोण रंग मंच पर विराट कवि सम्मेलन होगा जिसमें दूर दूर से कई मशहूर कवि आकर काव्य पाठ करेंगें।