BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

99 वां वार्षिक श्री कृष्ण जन्मोत्सव मेला 2022 दनकौर में शुरू

 

>

श्री कृष्ण जन्माष्टमी के दिन शुक्रवार,19 अगस्त-2022 को श्री कृष्ण जन्मोत्सव मेला-2022 का शुभांरभ 

सीपी बृजनंद राय ने किया 

हाथी घोडा पालकी..... जय कन्हैया लाल की जयघोष के साथ ही श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व मनाया गया

शनिवार,20 अगस्त-2022 को आज से रात्रिकालीन कार्यक्रमों की श्रंखला में श्री कृष्ण लीला बडे पर्दे पर प्रदर्शित होगी

मौहम्मद इल्यास-’’दनकौरी’’/ग्रेटर नोएडा

गौतमबुद्धनगर जिले के प्राचीन ऐतिहासिक कसबा दनकौर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के साथ ही प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी कृष्ण जन्मोत्सव मेला-2022 शुरू हो गया है। हालांकि इस बार श्री कृष्ण जन्मोत्सव मेला कोरोनाकाल के लंबे अंतराल के बाद पुनः आयोजित किया रहा है, यही कारण है कि मेले का आयोजन करने वाली संस्था श्री द्रोण गौशाला समिति भी पूरे उत्साह और आत्मविश्वास से लबरेज दिखाई दे रही है और वहीं मेले के पहले ही दिन इतनी भीड उमडी पडी जिसकी कल्पना श्री द्रोण गौशाला समिति द्वारा भी शायद नही की गई थी। श्री द्रोण गौशाला समिति / श्री कृष्ण जन्मोत्सव मेला समिति के प्रबंधक रजनीकांत अग्रवाल का दावा है कि श्री कृष्ण जन्मोत्सव मेले के इतिहास में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के दिन पहली बार इतनी अधिक लोगों की भीड देखने को मिली जिसकी कल्पना मेला समिति द्वारा भी शायद नही की गई थी।

>
>

श्री कृष्ण जन्माष्टमी के दिन शुक्रवार, 19 अगस्त-2022 को श्री कृष्ण जन्मोत्सव मेला-2022 का शुभांरभ एसीपी बृजनंद राय ने किया। उधर श्री द्रोण गौशाला समिति के पदाधिकरियों के द्वारा मुख्य अतिथि एसीपी बृजनंदन राय और दनकौर कोतवाल राधा रमण का शॉल ओढा कर स्वागत किया गया। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में महाभारतकालीन माने जाने वाले बाबा श्री गुरू द्रोणाचार्य मंदिर को पूरी तरह सजाया गया था, यहां रंग बिरंगे बल्बांं की सजावट और विभिन्न प्रकार सुंदर सुंदर झांकियां प्रमुख आकषर्ण का केंद्र बनी हुईं थीं। बाबा गुरू द्रोणाचार्य मन्दिर में एक उत्सव का माहौल रहा हजारों लोग यहां पहुंचे। श्री द्रोणाचार्य मंदिर में महंत अमित मिश्रा के नेतृत्व में भगवान श्री कृष्ण समेत विभिन्न देवी देवताओं की विभिन्न मुद्राओं में झांकियां प्रदर्शित की गई जिसमें छोटी बच्ची कृष्ण वनी प्रनवी सोनी मुख्य आकर्षण का केंद्र बनी रहे विशेष रूप से महिलाओं ने उन्हें माखन भी खिलाया। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पर्व के मौके पर दनकौर कसबे में सभी मंदिरों को सजाया गया और विभिन्न प्रकार की झंकियां भी प्रस्तुत की गई। ब्रज प्रदेश के दनकौर में कन्हैया माखन चुराते हुए दिखाई दिए तो राधा और कृष्ण, वासुदेव सूप में रख नंदलाल को ले जाते हुए दिखाई दिए। आखिर में हाथी घोडा पालकी..... जय कन्हैया लाल की जयघोष के साथ ही श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व मनाया गया। श्री कृष्ण जन्मोत्सव मेले का विधिवत उद्घाटन वैसे रविवार को कुश्तियों के शुरू हो जाने के समय ही होगा। किंतु श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व के मौके पर रात्रिकालीन कार्यक्रमों में भंजन संध्या का आयोजन किया गया।

>
इस दिन भजन संध्या पूज्य साध्वी दीदी दुर्गेश्वरी नंदनी द्वारा प्रस्तुत की गई। दरअसल कोविड.19, वर्ष 2019 के लंबे अंतराल के बाद इस बार शुक्रवार 19 अगस्त-2022 से श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मेला 2022 शुरू हो चुका है और जो पूरे 11 दिन में जाकर संपन्न होगा। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मेला.2022 में प्रति वर्ष की भांति इस बार भी देश भर से कई नामी पहलवान श्री द्रोण तालाब में अपनी मल्ल कला का प्रदर्शन करते नजर आएंगे। वहीं रात्रिकालीन कार्यक्रमों की श्रंखला में भजन संध्या से लेकर कृष्ण लीला बडे पर्दे पर और साथ ही क्षेत्रीय स्कूलों के बच्चों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। वहीं श्री द्रोण नाटय मंडल अपने 99 वर्षीय विशाल रंग मंच पर धार्मिक, सामाजिक, ऐतिहासिक नाटक, गीत संगीत, नृत्य और अनेक मनोहर दृश्य दृश्यावलियों कई नयनाभिराम कार्यक्रम प्रस्तुत करेगा इस बारे में श्री द्रोण गौशाला समिति के प्रबंधक रजनीकांत अग्रवाल ने बताया कि कोरोना महामारी के लंबे अंतराल के बाद इस बार 99 वां वार्षिक श्री कृष्ण जन्मोत्सव मेला 2022 शुरू हो चुका है। इस बार मेले के शुरूआत में ही जबरदस्त भीड रही। श्री कृष्ण जन्मोत्सव मेला.2022 का आयोजन 19 अगस्त 2022 से लेकर 29 अगस्त 2022 तक हो रहा है। उन्होंने कहा कि दनकौर में प्रति वर्ष होने वाला प्रसिद्ध सामाजिक, धार्मिक एवं शिक्षाप्रद मेला जो सर्वश्रेष्ठ भगवान श्री कृष्ण की याद में उन्हीं के जन्म दिवस पर मनाया जाता है इस वर्ष श्री कृष्ण जन्मोत्सव मेला.2022, दिन शुक्रवार 19 अगस्त. 2022 से शुरू हो चुका है। इस दिन भजन संध्या पूज्य साध्वी दीदी दुर्गेश्वरी नंदनी द्वारा प्रस्तुत की गई।
>
उन्होंने बताया कि आज शनिवार,20 अगस्त-2022 को रात्रिकालीन कार्यक्रमों की श्रंखला में श्री कृष्ण लीला बडे पर्दे पर प्रदर्शित होगी। इस श्री कृष्ण लीला का क्रम निरंतर 22 अगस्त-2022 तक चलता रहेगा। 20 अगस्त-2022 से शुरू होकर 22 अगस्त 2022 तक हर रोज रात्रि 8.00 बजे श्री कृष्ण लीला बडे पर्दे पर प्रदर्शित की जाएगी। वहीं 21, 22 और 23 अगस्त 2022 को विशाल दंगल श्री द्रोण तालाब में होगा। इनमें 21 अगस्त 2022 को 57 किग्रा से लेकर 65 किग्रा भार वर्ग के पहलवान दंगल में भाग ले सकेंगे और 5100/- रुपए, 11000/- रुपए से लेकर 21000/- रुपए तक की इनामी कुश्तियां होगीं। इसी प्रकार 22 अगस्त 2022 को 74 किग्रा एवं 86 किग्रा भार वर्ग के पहलवान कुश्तियों में भाग ले सकेंगे। इस दिन 7100/-रुपए की 2 कुश्ती, 11000/- रुपए की 1 कुश्ती और 31000/- की 1 कुश्ती होगीं। दंगल के अखिरी दिन 23 अगस्त.2022 को 96 किग्रा एवं 125 किग्रा भार वर्ग तक के पहलवान कुश्तियों में भाग ले सकेंगे। इस दिन 11000/- रुपए की 2 कुश्ती, 21000/- रुपए की 1 कुश्ती और फिर 51000/- रुपए की 1 कुश्ती हांगी। उन्होंने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से पर्याप्त पुलिस बल और सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इसके साथ ही कोविड. 19 गाइड लाईन को देखते हुए 65 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों, गर्भवती महिलाएं और 10 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का प्रवेश मेले में वर्जित रखा गया है। ऐसे सभी लोगों को घर पर ही सुरक्षित रहने की सलाह दी जाती है।
>
श्री द्रोण नाटय मंडल के अध्यक्ष मनोज कुमार त्यागी ने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रंखला में श्री कृष्ण लीला बडे पर्दे पर आज दिन शनिवार, 20 अगस्त-2022 से आयोजित की जाएगी। साथ ही 23 और 24 अगस्त 2022 को श्री द्रोण नाटय मंडल के रंग मंच पर क्षेत्रीय स्कूलों के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि श्री द्रोण नाटय मंडल द्वारा विशाल रंग मंच पर पारसी कला शैली के सामजिक, धार्मिक और ऐतिहसिक नाटकों का भी मंचन किया जाएगा। इनमें 25 अगस्त 2022 को नाटक श्री कृष्ण अर्जुन युद्ध, 26 अगस्त 2022 को नाटक श्री अमर सिंह राठौर, 27 अगस्त 2022 को नाटक महारानी किरणमई, 28 अगस्त 2022 को नाटक श्री सीता स्वयंवर और अंतिम दिन 29 अगस्त 2022 को नाटक वीर अभिमन्यु का मंचन रात्रि 10 बजे से किया जाएगा।  श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व के इस मौके पर श्री द्रोण गौशाला समिति के अध्यक्ष राकेश कुमार गर्ग, प्रबंधक रजनीकांत अग्रवाल,श्री द्रोण नाटय मंडल के अध्यक्ष मनोज कुमार त्यागी, बाबा श्री गुरू द्रोणाचार्य मंदिर के संचालक मुकुल बंसल आदि समिति के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।