BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

डेल्टा मेट्रो गोल चक्कर पर दिन भर गांजा के लिए मंडराते हुए दिखाई देते हैं, ग्राहक

 

>

>

 

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर मादक पदार्थो की तस्करों के खात्मे के लिए छेडे हुए है, अभियान

 

>

मौहम्मद इल्यास-’’दनकौरी’’/ग्रेटर नोएडा

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर मादक पदार्थो की तस्करों के खात्मे के लिए अभियान छेडे हुए है। इनमें कई ऐसे क्षेत्र हैं जहां थाना पुलिस ने गांजा तस्करों  को दबोचने में कामयाबी हासिल की है। थाना बीटा-.2 पुलिस द्वारा, महिलाओं के वेष में अवैध गांजा बेचने वाले दो लोगों को गिरफ्तार 01 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। थाना बीटा.2 पुलिस द्वारा महिलाओं के भेष में गांजा बेचने वाले इन दोनों अभियुक्तों की पहचान कमल पुत्र वेद प्रकाश निवासी ग्राम साकीपुर,  थाना सूरजपुर ग्रेटर नोएडा गौतमबुद्धनगर और अतुल पुत्र भीम निवासी ग्राम साकीपुर, थाना सूरजपुर ग्रेटर नोएडा गौतमबुद्धनगर के रूप में की है। इन दोनो गांजा तस्करों को पुलिस ने सेक्टर पी.3 क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। बीटा-2 थाना पुलिस के अलावा एक दिन पहले ही दिनांक 06 जून-2022 को पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के थाना सेक्टर.126 नोएडा पुलिस द्वारा 01 गांजा तस्कर को गिरफ्तार उसके कब्जे से 11 किलो 300 ग्राम गांजा बरामद किया। पुलिस ने दबोचे गए गांजा तस्कर राज मिश्रा पुत्र राजेश मिश्रा निवासी गांव बकुराही, थाना रानीगंज, जिला प्रतापगढ, 0प्र0 वर्तमान निवासी साउथ एक्स, पार्ट.1, दिल्ली को थाना क्षेत्र के मैट्रो गोलचक्कर के पास के रूप में की। इस अभियुक्त के कब्जे से 11 किलो 300 ग्राम गांजा जिसकी कीमत लगभग 1,54,000 रही है, बरामद किया गया है। पुलिस ने दावा किया है कि अभियुक्त द्वारा उक्त गांजा आंध्र प्रदेश से ट्रेन के माध्यम से लाकर क्लाइंट के पास लेकर जाया जा रहा था जिसको चेकिंग के दौरान थाना सेक्टर.126 पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त सम्बन्ध में अन्य जानकारी की जा रही है। साथ ही 06 जून-2022 को ही थाना नॉलेजपार्क पुलिस व एसटीएफ फील्ड यूनिट द्वारा 03 गांजा तस्कर गिरफ्तार,उनके कब्जे से 133.700 किलोग्राम गांजा जिसकी कीमत लगभग 40 लाख रुपए रही व तस्करी में प्रयुक्त गाड़ी बरामद की है। थाना नॉलेजपार्क पुलिस व एसटीएफ फील्ड यूनिट द्वारा चेकिंग के दौरान 03 गांजा तस्कर दीपक शर्मा पुत्र राजकुमार शर्मा निवासी ग्राम बरनावा, निकट ठाकुरद्वारा वाली गली, थाना बिनौली, जनपद बागपत और शोएब खान पुत्र शरीफ खान निवासी पुट्टी दरवाजा, किला परीक्षित गढ, जनपद मेरठ और वसीम पुत्र मौ0यासीन निवासी ग्राम इकडी, थाना सरधना, जनपद मेरठ वर्तमान पता.ग्राम लिसाडी जफर गार्डन कॉलोनीए थाना लिसाडी गेट, मेरठ को थाना क्षेत्र के परी चौक मैट्रो स्टेशन से 100 मीटर पहले से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से 133.700;कीमत लगभग 40 लाख रुपए व तस्करी में प्रयुक्त गाड़ी बरामद हुए है।

>
पुलिस ने बताया कि अभियुक्तों के 03 साथी मौके से फरार हो गए है जिनकी तलाश की जा रही है। यहां खास बात यह है कि एक ओर पुलिस गांजा तस्करों के खिलाफ ताबड तोड कर कार्यवाही करते हुए मादक पदार्थो की तस्कारी और ब्रिकी पर लगाम लगाने की जी तोड कोशिश में लगी हुई है वहीं ग्रेटर नोएडा शहर का डेल्टा मेट्रो गोल चक्कर गांजा की ब्रिकी का स्पॉट बनता जा रहा है।  हेरीटेज क्लब के सामने इस डेल्टा मेट्रो गोल चक्कर पर दिन भर गांजा के लिए ग्राहक मंडराते हुए दिखाई देते हैं।
>


डेल्टा मेट्रो गोल चक्कर के चारो ओर पुटपाथ पर बीडी, पान मसाला, गुटखा और सिगरेट बेचने वालों ने बसेरा बना रखा है। गोल चक्कर का पुटपाथ ही नही बल्कि डेल्टा मेट्रो लाइन के नीचे भी बीडी, पान मसाला, गुटखा और सिगरेट बेचने वाले नजर आते हैं। बीडी, पान मसाला, गुटखा और सिगरेट बेचने वालों में बच्चों से लेकर महिलाएं तक भी शामिल हैं। डेल्टा मेट्रो गोल चक्कर पर यह बीडी, पान मसाला, गुटखा और सिगरेट बेचने वाले सुबह ही आ जाते हैं और फिर यह खेल रात देर रात तक चलता रहता है। बताया जाता है कि यहां ऑटो, रिक्शा से लेकर कई तरह की गाडियां आकर रूकती हैं। इन गाडियों से इशारा होता है, तपाक से बीडी, पान मसाला, गुटखा और सिगरेट बेचने वाले समझ जाते हैं और मांगे जानी पान मसाला, बीडी, गुटखा के नीचे  पुडिया थमा देते हैं। गांजा के धंधे में लगे हुए यह लोग इतने शातिर होते हैं कि पुडिया को छुपा कर नीचे रखते हैं और जिसके उपर ईंट पत्थर ऐसा रख देते हैं ताकि यदि पुलिस आए तो पकड में न आ पाएं।