>
![](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEio3FwuyXWJ7KtsQzhdGb02ysMC_bv2BFAVcrN628L4R1Ou6L9DTsR9-K2hInrSae-eL60O-EgKF82z5mxSUG1b-Gg73FSB2YJj3EjWKRA5JsCp35_yXDh28NNRFqkCJlfUA1nR8huZkqRM_9ID0u1nOxA8fGJNcC6TDveZAuuxsy_TYbk0-EPtXdUT/w640-h302/cf6acb62-b4ed-4517-bbfb-3d9d831d23ae.jpg)
![](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEhJYqqM0yXlvZVqNn17CEG8gZAzcPguH2fSU3M_whowoq3BmjtERqpFOzOcn96ZtrpWX7QFHfLo6IpsxkNaFiCiA0AEI4mWVBQkb7Wr6Ul6J9jhT5luP9LsW-4Y0X1BpeCF0D4yMizOOZdxpTt7pAR_wnlSD81PhKovdwGnrLhG1pZN28K8HAeS3Qu0/w640-h302/db56c6b1-bda9-4409-a1bf-62c4dc5a6729.jpg)
विजन लाइव/गौतमबुधनगर
माननीय जनपद न्यायाधीश, गौतमबुद्वनगर की
अध्यक्षता में विद्युत मामलों की प्री-लिटीगेशन एवं प्री-ट्रायल लोक अदालत का
आयोजन किया गया। प्री-लिटीगेशन लोक अदालत का सुभारम्भ माननीय जनपद न्यायाधीश,
गौतमबुद्वनगर
द्वारा दीप जलाकर किया गया। प्री-लिटीगेशन लोक अदालत में आये सभी पक्षकारों से
जनपद न्यायाधीश, गौतमबुद्वनगर द्वारा प़क्षकारों को लोक अदालत
के महत्व आदि के बारे में विस्तापूर्वक जानकारी उपलबध करायी है।
>![](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEgmxr9Sz-MDIh7nvE8_4F8YSzqWQVX_d4i2LYmYkf7HuSBqZIS7Rr1VYciQ-SdGeVW4q6aiHqAb_3MQf4WA26eoT-wtqKzzvC0jHYMYbVdAl6IV1RLlN6LIt1Lx8IBCLRsgKRAnGT4MT9hkK0wcSeAt8PNCbUktFWjk0ofKXqinkc2hiAAkTGTR5KRj/w640-h302/0c0ec5b1-1c11-49df-bc9a-b58159c21445.jpg)
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्री-लिटीगेशन लोक अदालत में विद्युत बिल से संबंधित 58 मामलों का निस्तारण किया गया तथा 686000 समझौता धनराशि प्राप्त की गयी, जिसमें दोनो पक्षों के मध्य उत्पन्न विद्युत विवाद का निस्तारण कराकर खुशी-खुशी अपने घर गये। उक्त अवसर पर माननीय जनपद न्यायाधीश श्री अशोक कुमार सप्तम, अपर जिला जज श्री वेदप्रकाश वर्मा, श्री राजीव कुमार वत्स, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, श्रीमती ऋचा उपाध्याय, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री जयहिंद कुमार सिंह तथा एन0पी0सी0एल0 विभाग की ओर से उपस्थित पदाधिकारी आलोक शर्मा, सुबोध कुमार त्यागी, पंकज कुमार त्यागी, विजय कान्त, कपिल शर्मा उपस्थित रहे।