BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

आदर्श विहार सोसायटी में आरडब्लूए कार्यालय का शिलान्यास किया गया

 

>


विजन लाइव/ग्रेटर नोएडा

ग्रेटर नोएडा शहर की आदर्श विहार सोसायटी यानी जनता फ्लैट सोसाइटी में अब आरडब्लूए कार्यालय का निमार्ण होने जा रहा है। शुक्रवार को आरडब्लूए कार्यालय का शिलान्यास किया गया। आरडब्लूए कार्यालय की नींव आरडब्लूए अध्यक्ष प्रमोद प्रधान के करकमलों द्वारा रखी गई। इस मौके पर यशपाल भाटी आरडब्लूए सचिव समेत संबंधित पदाधिकारीगण, सदस्यगण और साथ ही आदर्श विहार सोसायटी के निवासीगण उपस्थित रहे। इस मौके पर आरडब्लूए अध्यक्ष प्रमोद प्रधान ने कहा कि आरडब्लूए कार्यालय का निमार्ण युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया गया है, निमार्ण कार्य पूरा होने के बाद शीघ्र ही लोकापर्ण किया जाएगा। उन्हांंने कहा कि आदर्श विहार सोसायटी का विकास ही पहली प्राथमिकता है। यहां पर साफ सफाई का कार्य भी संपन्न कराया जा चुका है। मूलभूत सुविधाओं के लिए भी एक प्रतिनिधिमंडल शीध्र ही ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों से मिल कर अपनी मांगे रखेगा।

.header-ads img { height:300px !important; max-height:300px !important; width:150% !important; object-fit:cover; }