BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

ग्रेटर नोएडा प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की बैठक स्वर्ण नगरी स्थित कार्यालय में आहूत की गई

 

>

सर्वसम्मति से प्रेस क्लब की कार्यकारिणी विस्तार  और आगामी होली मिलन समारोह के संबंध में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए


 

विजन लाइव/ ग्रेटर नोएडा

ग्रेटर नोएडा प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की एक आवश्यक बैठक आज दिनांक 12 फरवरी 2022ए दिन शनिवार को स्वर्ण नगरी स्थित कार्यालय में आहूत की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रेस क्लब के अध्यक्ष  धर्मेंद्र चंदेल के द्वारा की गई और संचालन महासचिव कपिल शर्मा  के द्वारा किया गया। इस अवसर पर बैठक में सर्वसम्मति से प्रेस क्लब की कार्यकारिणी विस्तार  और आगामी होली मिलन समारोह के संबंध में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। बैठक में सबसे पहले ग्रेटर नोएडा प्रेस क्लब के वार्षिक कार्यक्रम होली मिलन समारोह एवं वार्षिक पत्रिका शब्द मधु के विमोचन के लिए 14 मार्च 2022 को किया जाना तय किया गया। कार्यक्रम पूर्व की भांति ईशान इंस्टीट्यूट के सभागार में ही किया जाना तय किया गया। इसी के साथ आयोजन में खर्चों पर अंकुश रखते हुए कार्यक्रम को और अधिक भव्य और शानदार बनाने पर जोर दिया गया। बैठक में कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए सबसे पहले क्लब के वरिष्ठ साथीगण आदेश भाटी, देवेंद्र सिंह, सत्यवीर नागर,पंकज पाराशर, सुभाष यादव,अरविंद सिंह को सर्वसम्मति से प्रेस क्लब का संरक्षक चुना गया। कार्यकारिणी के अन्य पदों पर भी साथीगणों का मनोनयन तय किया गया। जिसके बाद ग्रेटर नोएडा प्रेस क्लब की कार्यकारिणी कुछ इस प्रकार होगी।

अध्यक्ष. धर्मेंद्र चंदेल

वरिष्ठ उपाध्यक्ष महकार भाटी

उपाध्यक्ष.  ब्रजेश भाटी, तरूण भड़ाना, और सुधीर भाटी, जिसमें तरूण भड़ाना और सुधीर  प्रवक्ता की भूमिका भी अदा करेंगे।

महासचिव.  कपिल शर्मा

सचिव.  मनीष तिवारी, संदीप वर्मा, समीर आलम और रविंद्र जयंत

कोषाध्यक्ष.  विशाल दुबे

सह कोषाध्यक्ष.  अमित भाटी

कॉर्डिनेटर. रोहित प्रियदर्शन

कार्यकारिणी सदस्य.  नरेंद्र ठाकुर, ऋषी पाल सिंह, विवेक नागर, दीपक सिंघल, मयंक तंवर,अशोक तौंगड़, नदीम सैफी, केपी सिंह, याकूब मलिक, मनोज भाटी, सुंदर लाल शर्मा,  खालिद सैफी,

आयोजन एवं प्रकाशन समितित चेयरमैन.  सुनील पांडेय

अनुशासन समिति चेयरमैन.  राजेश भाटी

सदस्यता समिति चेयरमैन. अरविंद्र मिश्रा

खेल समिति चेयरमैन.  वीरेंद्र शर्मा