BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

राधेश्याम प्रजापति को विश्व हिंदू जन कल्याण संस्थान का मेरठ मंडल अध्यक्ष मनोनीत किया गया

 

>

विजन लाइव/दनकौर

दनकौर निवासी राधेश्याम प्रजापति को विश्व हिंदू जन कल्याण संस्थान का मेरठ मंडल अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। विश्व हिंदू जन कल्याण संस्थान  के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज कुमार दीक्षित ने मनोनयन पत्र में अवगत कराया है कि आप श्री राधेश्याम को मै राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज कुमार दीक्षित   मंडल अध्यक्ष पद पर विश्व हिंदू जन कल्याण संस्थान मेरठ नियुक्त करता हूं एवं आप की नियुक्ति पर विश्व हिंदू जन कल्याण संस्थान कार्यकारिणी के समस्त सम्मानित पदाधिकारियों द्वारा हर्ष व्यक्त किया गया एवं आशा व्यक्त की गई कि आप श्री  राधेश्याम पूरे मंडल/ जिला/ नगर/ तहसील/ब्लाक/ग्राम सभाआें/ वार्ड में विश्व हिंदू जन कल्याण संस्थान एक माह के अंदर अपनी कार्यकारिणी का गठन करेंगें एवं संगठन का प्रचार प्रसार करें  तथा यहा नियुक्ति पत्र अवधि 12 माह के लिए है। विश्व हिंदू जन कल्याण संस्थान के नवमनोनीत मेरठ मंडल अध्यक्ष राधेश्याम प्रजापति ने ’’विजन लाइव’’ को बताया कि विश्व हिंदू जन कल्याण संस्थान ने जिस अपेक्षा के साथ यह दायित्व प्रदान किया है, पूरी लगन और मेहनत के साथ उम्मीदों पर खरा उतरते हुए संगठनहित में कार्य करेंगे।