गुर्जर प्रतिहार सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा को लेकर चर्चा में आई दादरी विधानसभा सीट पर भाजपा इस बार कोई जोखिम मोल नहीं लेना चाहती है
पूर्व मंत्री वेदराम भाटी, राज्यसभा सांसद ,सुरेंद्र नागर विधान परिषद सदस्य नरेंद्र भाटी समेत कई बड़े नेता नोएडा दादरी और जेवर के भाजपा प्रत्याशियों की जीत के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं
भाजपा मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य
गौतमबुद्धनगर में विधानसभा चुनाव जोर पकड़ता जा रहा है। एक तरफ जहां सपा रालोद गठबंधन बसपा कांग्रेस राजनीतिक दलों की ओर से कोई बड़ा स्टार प्रचारक अभी क्षेत्र में डोर टू डोर कैंपेन करता नजर नहीं आया है वही भाजपा इस चुनाव को पूरी शिद्दत के साथ ले रही है। यही कारण है कि केंद्रीय मंत्री व फरीदाबाद के सांसद कृष्ण पाल गुर्जर मंगलवार को जेवर विधानसभा में डोर टू डोर कैंपेन करते नजर आए थे। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा भी यहां चुनाव की नब्ज टटोलने के लिए आ चुके हैं। अब खबर मिल रही है कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी इस चुनावी समर मे खाक छानते हुए नजर आएंगे। गौतमबुद्धनगर जिला भाजपा मीडिया प्रभारी पंडित कर्मवीर आर्य ने बताया कि केंद्रीय मंत्री अमित शाह कल गुरुवार को तुगलपुर गांव में डोर टू डोर कैंपेन करेंगे। सूत्रों की माने तो इस विधानसभा चुनाव को भाजपा जिले की तीनों सीटों पर बड़ी गंभीरता से ले रही है यही कारण है कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी खुद वोटरों से अपील करते नजर आएंगे। इसके साथ ही पाला बदलकर भाजपा में लौटे पूर्व मंत्री वेदराम भाटी, राज्यसभा सांसद ,सुरेंद्र नागर विधान परिषद सदस्य नरेंद्र भाटी समेत कई बड़े नेता नोएडा दादरी और जेवर के भाजपा प्रत्याशियों की जीत के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं। गुर्जर प्रतिहार सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा को लेकर चर्चा में आई दादरी विधानसभा सीट पर भाजपा इस बार कोई जोखिम मोल नहीं लेना चाहती है।
यही कारण है कि भाजपा का मुख्य जोर दादरी विधानसभा सीट पर है। गुर्जर सम्राट मिहिर भोज सीमा प्रकरण को लेकर विधायक व भाजपा प्रत्याशी मास्टर तेजपाल नागर से उस समय लोगों की खासी नाराजगी रही थी। उस समय भाजपा हाईकमान विधायक मास्टर तेजपाल नागर से बेहद नाराज भी दिखाई दिया था। दादरी विधानसभा में टिकट के दावेदारों की संख्या करीब 2 दर्जन के आसपास पहुंच गई थी और चर्चा थी कि विधायक मास्टर तेजपाल नागर का टिकट कट जाएगा। भाजपा ने जिले की तीनों विधानसभाओं के विधायकों के टिकट बरकरार रखें। भाजपा के अंतरंग सूत्रों की माने तो जिले की दादरी विधानसभा एक ऐसी सीट है जहां खतरा दिखाई दे रहा है। जबकि नोएडा, जेवर विधानसभा पर पार्टी पूरी तरह से आश्वस्त हैं कि प्रत्याशियों की जीत रिकॉर्ड मतों से होगी। यही कारण है की गृह मंत्री अमित शाह खुद ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के तुगलपुर गांव में डोर टू डोर वोटरों से अपील करते नजर आएंगे। दूसरी ओर आम आदमी पार्टी के अलावा बहुजन समाज पार्टी, कांग्रेस, समाजवादी राष्ट्रीय लोक दल गठबंधन की ओर से कोई बड़ा नेता चुनावी कमान संभालता नजर नहीं आ रहा है।