BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती पर महिलाओं को स्वेटर का वितरण


नव ऊर्जा युवा संस्था द्वारा बच्चों एवं महिलाओं को गर्म स्वेटर वितरित किए गए
विजन लाइव/ नोएडा
 महर्षि आश्रम कॉलोनी में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर नव ऊर्जा युवा संस्था द्वारा बच्चों एवं महिलाओं को गर्म स्वेटर वितरित किए गए। इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि धर्मेंद्र चौहान द्वारा बच्चों एवं महिलाओं को नेताजी के जीवन के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ अधिवक्ता योगिता शर्मा  एवं उपाध्यक्ष संदीप पाठक ने किया। कार्यक्रम के दौरान स्वेटर पाकर बच्चों एवं महिलाओं के चेहरे खिल गए। कार्यक्रम के दौरान एक दूसरे से सम्बन्धित प्रश्न भी पूछे और सही जवाब दिया जाने पर उपहार देकर सम्मानित किया। स्वेटर वितरण के दौरान इंगिता वार्ष्णेय, संदीप पाठक, शुभम सिंह, दीपक कनोजिया, मोहन साह, चंद्रमा मद्धेशिया, सुधीर राय, सृष्टि शर्मा, दीपक चौधरी आदि मौजूद रहे।