BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

भाजपा की नीतियों से परेशान युवा उत्तर प्रदेश में परिवर्तन और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री के बनाना चाहते हैं- अवनीश भाटी

 


गांव बिसरख निवासी समाजवादी पार्टी के युवा नेता अवनीश भाटी बने मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य

 


विजन लाइव/ग्रेटर नोएडा

मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए गांव बिसरख निवासी समाजवादी पार्टी के युवा नेता अवनीश भाटी को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सदस्य मनोनीत किया है। अवनीश भाटी पिछले लंबे समय से समाजवादी पार्टी में सक्रिय है और लगातार पार्टी से  युवाओं को जोड़ने का कार्य कर रहे है। मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जगह मिलने पर अवनीश भाटी ने कहा कि पार्टी हाईकमान ने उन पर जो विश्वास जताया है उस पर खरा उतरने के लिए वह पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ मेहनत करेंगे और अधिक से अधिक संख्या में समाजवादी पार्टी से लोगों को जोड़ने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों से परेशान उत्तर प्रदेश की युवा प्रदेश में परिवर्तन चाहते है और प्रदेश के समुचित विकास के लिए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री के बनाना चाहते हैं।