BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

सूरजपुर स्थित समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर प्रखर समाजवादी चिंतक लोकबंधु राजनारायण की पुण्यतिथि पर सपाईयों ने दी श्रद्धांजलि

 



भाजपा के कार्यकर्ता और विधायकों पर सत्ता का दुरुपयोग करते हुए सरकारी जमीन पर कब्जा करने जैसे संगीन आरोप- इन्दर प्रधान

विजन लाइव/ग्रेटर नोएडा

 सूरजपुर स्थित समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर शुक्रवार को प्रखर समाजवादी चिंतक लोक बंधु राजनारायण जी की पुण्यतिथि पर पार्टी के  कार्यकर्ताओं ने उन्हें  भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की एवं उनके जीवन पर विचार गोष्ठी का आयोजन कर उन्हें याद किया। इस मौके पर पार्टी की मासिक बैठक का भी आयोजन कर आगामी विधानसभा की तैयारी के लिए विस्तार से चर्चा की गई। लोकबंधु राजनारायण के जीवन पर प्रकाश डालते हुए जिलाध्यक्ष इन्दर प्रधान ने कहा कि राज नारायण जी ऐसे प्रखर समाजवादी चिंतक एवं स्वतंत्रता सेनानी थे जिन्होंने हमेशा किसान मजदूर शोषित वर्ग के हितों के लिए संघर्ष किया और उनके हकों की आवाज को सड़क से लेकर सदन तक बुलन्द किया। उन्होंने गरीबों पर हो रहे अन्याय का पुरजोर विरोध किया, जिसके लिए उन्हें अस्सी बार जेल जाना पड़ा। राज परिवार में जन्म लेने के बावजूद भी उन्होंने फकीर जैसी जिंदगी जी और अपना सबकुछ गरीब असहायों की सेवा में समर्पित कर दिया। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों से जनता बुरी तरह से त्रस्त है। दिनों दिन बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी से आम आदमी  परेशान है। सुशासन का ढोल पीटने वाली भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। भाजपा के कार्यकर्ता और विधायकों पर सत्ता का दुरुपयोग करते हुए सरकारी जमीन पर कब्जा करने जैसे संगीन आरोप हैं। उन्होंने कहा कि आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में पार्टी का जनाधार तेजी से बढ़ रहा है, जिससे भाजपा में खलबली मची हुई है। आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को विजय दिलाने के लिए सभी कार्यकर्ता मजबूती के साथ जुट जाएं और गांव गांव जाकर समाजवादी सरकार की उपलब्धियों और भाजपा की जन विरोधी नीतियों का पर्दाफाश करने का काम करें। इस मौके पर मुख्य रूप  वीर सिंह यादव, फकीर चन्द नागर, राजकुमार भाटी, जगबीर नम्बरदार, कृष्णा चौहान, इन्द्रपाल छोकर, सुधीर तौमर, श्याम सिंह भाटी, सुधीर भाटी, जिला प्रवक्ता रोहित सिंह बैसोया, सुरेन्द्र नागर, फिरदोष शहनाज़, राजेश रोही, विकास भनौता, जगत खारी, देवेंद्र भाटी, नवीन भाटी, ब्रह्मपाल भाटी, दीपक नागर, युनुस प्रधान, अमन नागर,राकेश गौतम, कपिल ननका, लखन यादव, हरवीर प्रधान, सी. पी. सोलंकी, अवनीश भाटी, नवाव कुरैशी, अजय चौधरी, विक्रम टाईगर, विपिन नागर, मुकेश सिसोदिया, महंदी हसन, विकास प्रधान, मिंटी खारी, मोहित नागर, कपिल नागर, दयाराम शास्त्री, रविन्द्र प्रधान, अकबर खान,  सुमित नागर, सुशील भाटी, अजीत भाटी, इदरीश कुरैसी, राहुल आर्यन, कृष्ण नागर, पुनीत, जुगति भाटी,, बबली भाटी, मनोज शर्मा, ललित कुमार, विनीत यादव, प्रशांत भाटी, विक्रांत तोगड़, सतेंद्र खारी, संजय यादव , वकील सिद्दीकी, नफीस,  दलमीर खान, अहमद सईद मुकेश चौहान आदि मौजूद रहे।