विजन लाइव/ गौतमबुद्धनगर
गौतमबुद्धनगर में पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने कई थानों के प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। इनमें थाना दनकौर और रबूपुरा के प्रभारी भी बदले गए हैं। दनकौर के नए थाना प्रभारी सुधीर कुमार सिंह जबकि रबूपुरा के नए थाना प्रभारी राजकुमार सिंह तैनात हुए हैं। राष्ट्रीय हिंदू संघ के बुलंदशहर जिला अध्यक्ष व यमुना गौर सिटी के सिक्योरिटी मैनेजर करन वत्स उर्फ कर्नल शर्मा ने थाना प्रभारियों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि क्षेत्र की सुरक्षा और शांति के लिए यमुना गौर सिटी और साथ ही राष्ट्रीय हिंदू संघ पुलिस के रचनात्मक कार्य में पूरी तरह से साथ हैं। उम्मीद है कि पुलिस प्रशासन क्षेत्र में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखेंगे। इस मौके पर थाना रबूपुरा के प्रभारी राजकुमार सिंह और थाना दनकौर के प्रभारी सुधीर कुमार सिंह ने आश्वस्त किया कि जनता के सहयोग से शांति और सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पूरा प्रयास किया जाएगा।