BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

टकरावे के रास्ते से ही करीब 700 किसानों की शहादत हुई हैं, जो कि न केवल दुखद है, बल्कि पीडादायक भी हैः कर्नल शर्मा

 


राष्ट्रीय हिन्दू संघ बुलदंशहर जिलाध्यक्ष करन वत्स उर्फ कर्नल शर्मा की’’विजन लाइव’’ डिजिटल मीडिया के साथ खास मुलाकात

 


मौहम्मद इल्यास-’’दनकौरी’’/बुलंदशहर

राष्ट्रीय हिन्दू संघ भारत का एक विशाल हिंदूवादी, राष्ट्रवादी, हिन्दू हित रक्षक,देश सेवा, समाज सेवा के लिए प्रतिवद्ध, जनसेवा के प्रति समर्पित संगठन है। राष्ट्रीय हिन्दू संघ द्वारा बुलंदशहर में समाज के शोषण, उत्पीडन और शिक्षा की जागरूकता के लिए निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। यह कहना है राष्ट्रीय हिन्दू संघ बुलदंशहर जिलाध्यक्ष करन वत्स उर्फ कर्नल शर्मा का। राष्ट्रीय हिन्दू संघ बुलदंशहर जिलाध्यक्ष करन वत्स उर्फ कर्नल शर्मा ने ’’विजन लाइव’’ डिजिटल


मीडिया के साथ खास मुलाकात मे कहा है कि बुलदंशहर राष्ट्रीय हिन्दू संघ धरातल पर कार्य कर रहा है। राष्ट्रवादी, हिन्दू हित, देश सेवा और जनसेवा के प्रति भावनाओ को लेकर समाज को जोडने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस दौर की सबसे बडी बुराई भ्रष्ट्राचार और अशिक्षा है। इनकी वजह से समाज लगातार पिछड रहा है। राष्ट्रीय हिन्दू बुलदंशहर भ्रष्ट्राचार और अशिक्षा जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए पूरी शिद्दत से लगा हुआ है। नई शिक्षा नीति कितनी कारागार होगी, सवाल पर उन्होंने कहा कि  नई शिक्षा-2020 नीति इस दौर में बेहद सफल और कारागार होगीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया के सपने की स्पष्ट झलक नई शिक्षा में देखी जा सकती है। नई शिक्षा नीति में टैक्नोलॉजी होने की वजह से पेपर वर्क में भी कमी आ रही है वहीं बच्चों मे बस्ते का बोझ भी कम होता जा रहा है। ऑनलाईन होने की वजह से बहुत कुछ आसान हो गया हैं। उन्होंने किसान आंदोलन के मुद्दे पर कहा कि अन्नदाता किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ है। अब चूंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कृषि कानून वापस ले लिए हैं और जो मांगे शेष रह गई हैं उन पर सरकार को ंगंभीरता से विचार किए जाने की जरूरत हैं। साथ ही उन्होने कहा कि किसानों को भी अडियल रूख में कमी लाते हुए सरकार की बातों पर भरोसा करना चाहिए। टकरावे के रास्ते से ही करीब 700 किसानों की शहादत हुई हैं, जो कि न केवल दुखद है, बल्कि पीडादायक भी है।