BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

राष्ट्रीय प्रजापति महासभा के तत्वाधान में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की वार्षिक बैठक का आयोजन दादरी में 23 जनवरी 2022 को होगा


विजन लाइव/ ग्रेटर नोएडा
 राष्ट्रीय प्रजापति महासभा के तत्वाधान में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की वार्षिक बैठक का आयोजन दिनांक 23/01/22 दिन रविनार को शुभम फार्म हाउस जीटी रोड दादरी नवीन सब्जी मण्डी के सामने होगा। जिसमें राष्ट्रीय ,प्रदेश व जिला कार्यकारिणी के लगभग २००  पदाधिकारियों के शामिल होने की संभावना है । राष्ट्रीय प्रजापति महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय कुमार प्रजापति और गौतमबुद्धनगर जिला उपाध्यक्ष राधेश्याम प्रजापति ने बताया कि इस वार्षिक बैठक में
  कोविड-19 के निर्देश निर्देशों का पूरी तरह से पालन किया जाएगा। इसके साथ ही कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर जन जागरूक भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि वार्षिक बैठक कार्यक्रम को आयोजित करने हेतु जिलाधिकारी गौतमबुद्धनगर को अनुमति हेतु एक पत्र सौंप दिया गया है।