BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

भारतीय जनता पार्टी गौतमबुद्धनगर के नवनिर्मित जिला कार्यालय का उद्घाटन राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने वर्चुअल माध्यम कानपुर से किया

 


भारतीय जनता पार्टी परिवार आज 18 करोड़ से भी ज़्यादा के साथ विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टीः मोहित बेनीवाल 

 


विजन लाइव/ग्रेटर नोएडा

 भारतीय जनता पार्टी गौतमबुद्धनगर के नवनिर्मित जिला कार्यालय का उद्घाटन राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने तिलपत्ता गोल चक्कर अंसल हाउसिंग ए- वन वर्चुअल माध्यम से कानपुर से किया। वर्चुअल उद्घाटन के अवसर पर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने और विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा उत्तर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह शामिल रहे। इस अवसर पर अतिथियों ने कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया। वर्चुअल उद्घाटन पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उत्तरं प्रदेश के आठ ज़िलों के जिला कार्यालयों का बटन दबाकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर कार्यालय में हवन भी किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल रहे। कार्यालय उद्घाटन कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विजय भाटी ने की। इस उद्घाटन कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी डॉक्टर सत्यपाल सिंह सैनी, क्षेत्रीय महामंत्री हरीश ठाकुर, एमएलसी शिक्षक श्रीचंद शर्मा, पूर्व मंत्री व एमएलसी नरेंद्र भाटी, दादरी विधायक मास्टर तेजपाल नागर,दादरी चेयरमैन गीता पंडित,पिछड़ा आयोग सदस्य बिजेंद्र भाटी, दादरी विधानसभा प्रभारी अनिल खेड़ा विशिष्ट अतिथि रहे। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष  मोहित बेनीवाल ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं के संघर्ष और परिश्रम के बल पर भारतीय जनता पार्टी परिवार आज 18 करोड़ से भी ज़्यादा के साथ विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी है। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता आगामी 2022 विधानसभा चुनाव के लिए जुट जाएं और आगामी 25 नवंबर को जेवर एयरपोर्ट के शिलान्यास भूमिपूजन कार्यक्रम पर होने वाली रैली में पहुंच कार्यक्रम की शोभा बढाएं। जिलाध्यक्ष विजय भाटी ने कहा कि कार्यकर्ताओं की माँग के अनुरूप और क्षेत्रीय अध्यक्ष के प्रयास से जिला कार्यालय बड़े अत्याधुनिक साज सज्जा के साथ बनकर तैयार हुआ है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि 25  नंबवर-2021 को एयरपोर्ट के भूमिपूजन कार्यक्रम में दो लाख से अधिक वाले लक्ष्य को पार करने के लिए कार्यकर्ताओं और जनता में भारी उत्साह है। उसी उत्साह के साथ हम सभी कार्यकर्ता जनता के साथ 25 नवंबर-2021 को एयरपोर्ट भूमिपूजन कार्यक्रम में पहुंचेंगे। इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष रकम सिंह भाटी, महामंत्री दीपक भारद्वाज, मनोज गर्ग,सुनील भाटी, धर्मेंद्र कोरी,योगेश चौधरी और प0कर्मवीर आर्य, सत्यपाल शर्मा, पवन नागर, सुनील शर्मा, महेश शर्मा, रबी भदौरिया, मनोज भाटी, संजय भाटी, जगदीप नागर, राजेंद्र भाटी, विचित्रत तोमर, प0 राजेश ठेकेदार, सुनील सौनिक, मनोज प्रधान, बबलू, विजय रावल, बीना शुक्ला, रजनी तोमर, जितेंद्र भाटी, महेश भाटी, चन्द्रमणि भारद्वाज, अनुज कौशिक, संजीव चौहान, पंकज कसाना आदि पदाधिकारी और कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।