BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

भाजपा सरकार में महिलाओं पर हो रहे हैं, अत्याचारः डॉ वन्दना यादव

 


गौतमबुद्धनगर में समाजवादी महिला सभा की समीक्षा बैठक संपन्न

 


विजन लाइव/ ग्रेटर नोएडा

समाजवादी महिला सभा की समीक्षा बैठक शनिवार को सूरजपुर स्थित समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर महिला सभा की जिलाध्यक्ष कृष्णा चौहान के संयोजन में संपन्न हुई। बैठक में समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ0 वन्दना सिंह उपस्थित रहीं। इस मौके पर डॉ0 वन्दना सिंह ने कहा कि बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ का नारा देनी वाली भाजपा के सत्ता में आते ही महिलाओं पर अत्याचार की घटनाओं में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है। आज उत्तर प्रदेश की महिला अपने आप को असुरिक्षत महसूस कर रही है। भाजपा सरकार महिलाओं के साथ अत्याचार करने वाले अपराधियों को सरंक्षण देने का काम कर रही है। भाजपा सरकार की नीति के कारण बढ़ती महंगाई का सबसे ज्यादा असर महिलाओं पर पड़ा है। महँगाई के कारण वो अपना चूल्हा भी नहीं जला पा रही है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी में हमेशा महिलाओं को सम्मान देने का काम किया है और उनके हित के लिए संघर्ष किया है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष इन्दर प्रधान ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री रहते महिलाओं के हितों के लिए अनेक योजनाएं चलाई थी जिनका लाभ सभी वर्गों की महिलाओं को मिला था लेकिन वर्तमान सरकार ने महिलाओं को अपमानित करने का काम किया है। इस मौके पर मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष इंद्र प्रधान, सुधीर तोमर, जगबीर नंबरदार, कृष्णा चौहान, सविता गुलाटी, शारदा, सुनीता यादव, शिमला यादव, रोशनी सिंह, अनीता चौहान, सपना शर्मा, सरोज प्रजापति, लक्ष्मी देवी, अनिता भारती, रजनी, कविता शर्मा, योगेश चौधरी, विनय शर्मा, दया, उषा, फरजान शेरवानी,  शिवानी शर्मा, नाजिया खान, संजय चौधरी, विधि  राणा, कुसुम देवी आदि पदाधिकारीगण मौजूद रहे।