BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

विवेकानंद विद्यापीठ स्कूल दनकौर में दीपावली के पावन पर्व के उपलक्ष्य मे कार्यक्रम का आयोजन किया

 








विजन लाइव/दनकौर

विवेकानंद विद्यापीठ स्कूल दनकौर में दीपावली के पावन पर्व के उपलक्ष्य मे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ स्कूल की प्रधानाचार्य अंजली गोविल ने किया। कार्यक्रम में स्कूल के छात्र छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।इसके बाद रंगोली,दिया डेकोरेशन और कागज से तरह तरह के डिजाइन के आइटम बनाने की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्कूल की प्रधानाचार्य अंजली गोविल ने अपने संबोधन में स्कूल के सभी छात्र छात्राओं और उनके परिवार को दीपावली के पावन पर्व की शुभकामनाएं दीं और बताया कि इस पर्व को भगवान राम के बनवास से अयोध्या वापस आने की खुशी में अयोध्यावासियों के द्वारा अयोध्या को दीप प्रज्ज्वलित कर सजाया गया था इसलिए हम इस पर्व को मनाते हैं। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में नीतू,रेनू,शालिनी,पिंकी,सोनिया हैरी,दिनेश,अर्जुन आदि अध्यापक अध्यापिकाओं का सहयोग रहा।