BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

गौतमबुद्धनगर भाजपा ने मां अन्नपूर्णा देवी जी की प्रतिमा का 8 स्थानों पर भव्य स्वागत किया


विजन लाइव/ ग्रेटर नोएडा
माँ अन्नपूर्णा देवी जी की मूर्ति जो कि 109 वर्ष पहले चोरी हो गयी थी , उस मूर्ति की भारत वापसी  प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  के अथक प्रयासों से हुई , आज माँ अन्नपुर्णा देवी जी की उस मूर्ति की यात्रा का  दिल्ली से गाजियाबाद होते हुए गौतमबुद्धनगर जिले में आगमन हुआ | यात्रा में कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा , भाजपा प्रदेश मंत्री अमित वाल्मिकी उपस्थित रहे ।  इस अवसर भाजपा गौतमबुद्धनगर के कार्यकर्ताओ  ने आठ स्थानो पर यात्रा का भव्य स्वागत किया | भाजपा जिलाध्यक्ष विजय भाटी  ने यात्रा का स्वागत करते हुए कहा कि जो काम पिछली सरकार नही कर पाई , उस काम को मोदी  सरकार ने कर दिखलाया है और आज माँ अन्नपूर्णा देवी जी की जो ये भव्य स्वागत यात्रा निकल रही है ये सिर्फ मोदी सरकार की देन है, इसके लिए हम सभी मोदी जी का कोटि कोटि धन्यवाद करते हैं। |दादरी विधायक तेजपाल नागर  ने कहा कि माँ अन्नपूर्णा देवी जी की मूर्ति की भारत वापसी से लोगो में बहुत उत्साह का माहौल है और आज हम सभी लोग इस यात्रा का भव्य स्वागत कर रहे हैं।  जिला उपाध्यक्ष व यात्रा संयोजक सत्येन्द्र नागर  बताया कि इस यात्रा के स्वागत के लिए सभी कार्यकर्ताओ में जोश और उत्साह का माहौल है। 
 इस अवसर पर रकम सिंह भाटी, पवन नागर, पवन रावल,  दीपक भारद्वाज , यतेन्द्र नागर, हरेन्द्र नागर , चन्द्रवीर नागर, देवा भाटी,  मनोज गर्ग, धर्मेन्द्र कोरी, राहुल यादव,ओमपाल प्रधान, बिजेन्द्र प्रमुख, अमित पण्डित, अजमेंदर नागर,भूपेश चौधरी, कर्मवीर आर्य, जितेन्द्र भाटी, राज नागर, पंकज कसाना, नीरज चौधरी, संजय भाटी, मनोज भाटी, सोमेश गुप्ता, कपिल प्रधान,सौरभ बैसोया, पवन, गोपाल सिंह सैनी , महेंद्र नागर, सुनील भाटी सिरसा, निखिल भाटी, रोहित नागर आदि पदाधिकारी व कार्यकर्तागण मौजूद रहे।