अखंड राष्ट्रवादी पार्टी सभी को साथ लेकर चलनी वाली पार्टी है और इसमें प्रत्येक वर्ग के लोगों का हित सुरक्षित हैः सतीश शर्मा
विजन लाइव/ग्रेटर नोएडा
अखंड राष्ट्रवादी पार्टी ने उ0 प्र0 विधानसभा-222 को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। अखंड राष्ट्रवादी पार्टी के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष लाल सिंह ने ग्रेटर नोएडा में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर मंत्र दिया कि उत्तर प्रदेश का किस तरह से अखंड राष्ट्रवादी पार्टी फतेह कर सरकार में आ सकती है? इस मौके पर ग्रेटर नोएडा में उत्तर प्रदेश अध्यक्ष लाल सिंह का जोरदार स्वागत किया गया। ब्राहमण चेतना परिषद के गौतमबुद्धनगर के जिला उपाध्यक्ष और अखंड राष्ट्रवादी पार्टी के गौतमबुद्धनगर जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा ने कहा कि अखंड राष्ट्रवादी पार्टी की एकता और मजबूती के लिए दिन रात एक कर कार्यकर्ता लगे हुए हैं। इनमें ब्राहमण चेतना परिषद भी पूरे मनोयोग से अखंड राष्ट्रवादी पार्टी को इस बार उत्तर प्रदेश विधानसभा-2022 चुनावों में जीत दिलाने के लिए कमर कसे हुए है। अखंड राष्ट्रवादी पार्टी सभी को साथ लेकर चलनी वाली पार्टी है और इसमें प्रत्येक वर्ग के लोगों का हित सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि अखंड राष्ट्रवादी पार्टी के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष लाल सिंह का ग्रेटर नोएडा आगमन पर कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया है और इन तमाम मुद्दों पर चर्चा हुई है कि आखिर इस बार उत्तर प्रदेश विधानसभा-2022 चुनावों में किस प्रकार जीत दिलाई जाए?