BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

Header Add

गौतमबुद्धनगर भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति की दादरी विधानसभा चुनाव प्रबंधन समिति के साथ बैठक संपन्न

 


 


बेरोजगारों को रोज़गार देते जन कल्याणकारी योजनाओं के साथ उत्तर प्रदेश को विकास के मार्ग पर ले जाने का कार्य कर रही है भाजपा सरकारः अनिल खेडा

विजन लाइव/गौतमबुद्धनगर

गौतमबुद्धनगर भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति की दादरी विधानसभा चुनाव प्रबंधन समिति के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर दादरी विधानसभा प्रभारी अनिल खेड़ा उपस्थित रहे। जब कि बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विजय भाटी ने की और संचालन जिला महामंत्री दीपक भारद्वाज ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए विधान सभा प्रभारी  अनिल खेड़ा ने कहा कि सभी कार्यकर्ता आगामी 2022 विधानसभा चुनावों को जीतने के लिए जुट जाए। बहु आयामी जन कल्याणकारी योजनाओं को जनता के बीच जाकर के बताने का कार्य करे,ं साढ़े चार वर्ष में उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बना है। प्रदेश को भयमुक्त, भ्रष्टाचार मुक्त नए नए अस्पताल, स्कूल, कॉलेज, स्मार्ट विलेज, सड़क, नाली, खड़ंजा और एशिया का सबसे बड़ा ज़ेवर एयरपोर्ट बनने से इस क्षेत्र में उद्योग स्थापित होंगे। बेरोजगारों को रोज़गार मिलेगा आदि जन कल्याणकारी योजनाओं के साथ उत्तर प्रदेश को विकास के मार्ग पर आगे बढ़ाने का कार्य भारतीय जनता पार्टी की सरकार कर रही है। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष विजय भाटी ने कहा कि जनपद गौतमबुद्धनगर की सभी विधानसभा सीटों को हम जीतेंगे और भारी बहुमत के साथ जीतेंगे। इसके लिए सभी कार्यकर्ता पार्टी संगठन के कार्यक्रमों में लग जाए। इस अवसर पर मुख्य रूप से दीपक भारद्वाज, मनोज गर्ग, धर्मेंद्र कोरी, पूर्व जिलाध्यक्ष रक़म सिंह भाटी, जिला पंचायत सदस्य देवा भाटी और अशोक नागर, सुनील भाटी, गजेंद्र मावी, 0 कर्मवीर आर्य, सत्यपाल शर्मा,पंकज कसाना, ठा अरविंद सिंह, चंद्रवीर नागर, आनंद भाटी, पवन त्यागी आदि पदाधिकारी व कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।