BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

सपा का ग्रेटर नोएडा वेस्ट क्षेत्र के गांव खैरपुर में जन संवाद चौपाल संपन्न

 

 


लोक लुभावने वादे करके सत्ता हासिल करने वाली भाजपा जनता का सत्ता में आने के बाद कर रही है, शोषणः इन्दर प्रधान

 


विजन लाइव/ग्रेटर नोएडा

समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा जिला अध्यक्ष इन्दर प्रधान के नेतृत्व में पार्टी की नीतियों का प्रचार एवं भाजपा सरकार की नाकामी को जनता के बीच ले जाने के लिए सोमवार को ग्रेटर नोएडा वेस्ट क्षेत्र के गांव खैरपुर में जन संवाद चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र भाटी ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करते करते हुए गांव खैरपुर निवासी हिमांशु मुखिया एवं गांव जलालपुर निवासी सोनू चौधरी को जिला उपाध्यक्ष  और सुन्दर गौतम को ब्लॉक अध्यक्ष नामित किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष इन्दर प्रधान ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने हमेशा गरीब,मजदूर,किसान,नौजवान के हितों के लिए कार्य किया है। पार्टी के सत्ता में रहते प्रदेश में विकास ने नई ऊंचाइयों को छुआ था, लेकिन भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के चलते आज देश और प्रदेश के हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। किसानों की लीज बैक व आबादी निस्तारण से संबंधित मामलो को जांच के नाम पर लटकाया गया है। महंगाई दिनों.दिन बढ़ रही है बिजली, डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस आदि रोजमर्रा की वस्तुओं के दाम में अप्रत्याशित वृद्धि हो रही है। सरकार की नीतियों से रोजगार खत्म हो रहे हैं। जिससे लोगों को अपनी आजीविका चलाने में काफी दिक्कत हो रही है। उन्होंने कहा कि लोक लुभावने वादे करके सत्ता हासिल करने वाली भाजपा सत्ता में आने के बाद जनता का शोषण करने पर लगी हुई है। इस मौके पर पार्टी के वरिष्ठ नेता सुधीर भाटी ने कहा कि काले कृषि कानून लाकर भाजपा ने देश के किसानों को बर्बाद करने का काम किया है। भाजपा सरकार किसानों को समय से खाद और बीज उपलब्ध कराने के बजाय उन पर लाठीचार्ज करा रही है। इस मौके पर मुख्य रूप पूर्व जिलाध्यक्ष फकीर चन्द नागर, पूर्व जिलाध्यक्ष बीर सिंह यादव और सुधीर भाटी, जगबीर नंबरदार, उपदेश नागर, अक्षय चौधरी, विकास भनौता, शैलेंद्र भाटी, हिमान्शु मुखिया, सोनू चौधरी, विकास तौंगड़, कृष्णा चौहान, दीपक नागर, हैप्पी पंडित, अमन भाटी, बिंदु चंदीला, प्रशांत भाटी, विक्रांत चौधरी, शादाब चौधरी, नारायण शर्मा आदि पदाधिकारी और कार्यकर्तागण मौजूद रहे।