BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

भारतीय किसान यूनियन अखंड के प्रतिनिधिमंडल नें यमुना प्राधिकरण में किसानों की पुरानी समस्याओं को लेकर वार्ता की

 


बल्लू खेडा माजरा मुंजखेडा मे 4500  मीटर के प्लॉट पर इंटर कॉलेज बनवाया जाएगाः चौधरी महेश कसाना

 विजन लाइव/यमुना सिटी

भारतीय किसान यूनियन अखंड के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी महेश कसाना के नेतृत्व में यमुना प्राधिकरण में किसानों की पुरानी समस्याओं को लेकर वार्ता की गई। भारतीय किसान यूनियन अखंड के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी महेश  कसाना ने बताया कि यमुना विकास प्राधिकरण के सी.ई.ओ. डा0 अरुणवीर सिंह से मुलाकात कर किसानों की पुरानी समस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई एवं क्षेत्रीय समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया गया। उन्होंने बताया कि दनकौर क्षेत्र कें मुंज खेड़ा माजरे में स्थित बल्लू खेड़ा गांव में भारतीय किसान यूनियन अखंड ने एक इंटर कॉलेज बनाने की मांग की जो काफी समय से की जा रही थी। इंटर कॉलेज बनाने की मांग को पूरा किए जाने की बावत यमुना प्राधिकरण के सी.ई.ओ. डा0 अरुणवीर सिंह कहा कि उनकी मांग को पुरा किया जाएगा और बल्लू खेडा  माजरा मुंजखेडा मे 4500  मीटर के प्लॉट पर इंटर कॉलेज बनवाया जाएगा। इस मौके पर किसानों की समस्याओं का जल्द समाधान करने का भी आश्वासन दिया गया। इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन अखंड प्रतिनिधि मंडल में राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज वर्मा और मनोज अवाना, सुनील भाटी, सचिन त्यागी, चौःशरद हुण आदि शामिल रहे।