BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

भारतीय जनता पार्टी गौतमबुद्धनगर की एक बैठक आईआईएमटी कॉलेज ग्रेटर नोएडा नॉलेज पार्क में संपन्न


भारतीय जनता पार्टी का लक्ष्य अबकी बार ३५०  के लक्ष्य को पूरा करना है:कैप्टन अभिमन्यु गुप्ता 
 विजन लाइव /ग्रेटर नोएडा
भारतीय जनता पार्टी गौतमबुद्धनगर की एक बैठक आईआईएमटी कॉलेज ग्रेटर नोएडा नॉलेज पार्क में आयोजित की गई ,जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विजय भाटी ने की। बैठक आगामी विधानसभा चुनाव जिला संचालन समिति एवं भाजपा विधानसभा चुनाव संचालन समिति के कार्यकर्ताओं के बीच आयोजित हुई। बैठक में मुख्य अतिथि और मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा प्रदेश चुनाव संचालन समिति के सह संयोजक  कैप्टन अभिमन्यु गुप्ता रहे। बैठक को संबोधित करते हुए कैप्टन अभिमन्यु गुप्ता  ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार केंद्र और प्रदेश में आम जनमानस के आकांक्षाओं को पूरा करने का काम कर रही हैं ।  सरकार में सभी वर्गों का विकास पूर्ण रूप से हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की उपलब्धियों भरे साढे 4 वर्ष के कार्यकाल को देखते हुए  मीडिया के सर्वे में भारतीय जनता पार्टी की  दोबारा से सरकार बनते हुए दिख रही है । इसलिए सभी कार्यकर्ताओं को अपने बूथ पर जाकर के प्रत्येक घर के वोट को अभी से खंगालना होगा।  बूथ समिति ,सेक्टर प्रभारी, सेक्टर संयोजक सभी पदाधिकारी पन्ना प्रमुख बनने बनाने के कार्य में प्रमुखता के साथ लगे, प्रत्येक पन्ना प्रमुख प्रत्येक वोट का अध्ययन करें। एक-एक वोट का चिंतन करते हुए भारतीय जनता पार्टी के वोट प्रतिशत को  बढ़ाना है। भारतीय जनता पार्टी का लक्ष्य अबकी बार ३५०  के लक्ष्य को पूरा करना है। बैठक को प्रदेश उपाध्यक्ष जिला प्रभारी जनपद गौतमबुद्धनगर  डॉक्टर सत्यपाल सिंह सैनी ,विधानसभा प्रभारी अनिल खेड़ा, जेवर विधानसभा प्रभारी रविंद्र राजौरा,  जिला अध्यक्ष विजय भाटी ने संबोधित करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को अपने अपने पन्नों की चिंता करते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को भारी मतों  के साथ जिताने के कार्य में जुट जाना चाहिए। इस अवसर पर मुख्य रूप से क्षेत्रीय महामंत्री हरीश ठाकुर, महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता, पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया,   जिला महामंत्री दीपक भारद्वाज, मनोज गर्ग ,योगेश चौधरी, देवा भाटी ,सुनील भाटी, सतेंद्र नागर ,पवन नागर और कर्मवीर आर्य  गजेंद्र मावी, सेवानंद शर्मा ,अमित शर्मा  सतपाल शर्मा, गुरुदेव Bhati ,पवन त्यागी  पंकज कसाना, महेश शर्मा ,रवि भदौरिया ,संजय भाटी, मनोज भाटी, जगदीप नागर, उदयवीर चौधरी ,विचित्र तोमर, पवन रावल ,पंकज रावल ,सचिन शर्मा ,अजीत मुखिया, राहुल पंडित, विकास चौधरी ,राज Nagar, जितेंद्र भाटी, रजनी तोमर  डॉ चंद्र सिंह आदि पदाधिकारी और कार्यकर्तागण उपस्थित रहे ।