लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक ने देश के स्वतंत्रता आंदोलन में लोगों को जोड़ने के लिए गणेश चतुर्थी के पर्व को प्रचलित कियाः नवीन शर्मा
विजन लाइव/दनकौर
हिन्दू युवा वाहिनी दनकौर मंडल के कार्यकर्ताओं ने गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर जाट कॉलोनी शिव मंदिर पर धूम धाम से गणेश भगवान का पंचामृत से जलाभिषेक कर सनातन धर्म की संस्कृति के अनुसार हवन कराया, जिसमें सभी कार्यकर्ता व कस्बे से माताएं बहनें भी शामिल हुईं। जयघोषों के साथ हवन समापन कर लड्डुओं का प्रसाद वितरण करते हुए धन्यवाद किया गया। इस मौके पर हिन्दू युवा वाहिनी दनकौर मंडल अध्यक्ष नवीन शर्मा ने बताया कि लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक ने देश के स्वतंत्रता आंदोलन में लोगों को जोड़ने के लिए गणेश चतुर्थी के पर्व को प्रचलित किया। आइए इस अवसर पर हम सब एकजुट होकर एक मजबूत, शांतिपूर्ण औऱ समृद्ध भारत बनाने का संकल्प लें। इस मौके पर मंडल प्रभारी शिवम गोयल, कार्यकर्ता पवन शर्मा, मंडल महामंत्री विकास शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष विशाल शर्मा, मंडल गौ रक्षा प्रमुख अभिषेक सैनी, मंडल मंत्री महेश नाथ, मंडल मंत्री दीपक चौधरी, मंडल वरिष्ठ उपाध्यक्ष सोनू शर्मा, मंडल मंत्री प्रिंस कुमार, मंडल कार्यकर्ता शिवा चौहान, मंडल कार्यकर्ता ललित कसाना, मंडल उपाध्यक्ष हर्ष नागर, मंडल सह संयोजक देव कुमार, मंडल कार्यकर्ता सचिन राणा, मंडल कार्यकर्ता गंगा राम पंडित जी, मंडल कार्यकर्ता एडवोकेट राघव सिंघल और निखिल,अंकित,हर्ष, विकास, बंटी राजपूत,लीलू,ललित शर्मा,ब्रज अत्री,तारा चंद,नरेश नाथ,अमित भाटी, रोहित कसाना,योगेश विक्की, हरिंदर,रोहित,नरेंद्र आदि पदाधिकारी और कार्यकर्तागण मौजूद रहे।