BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

Header Add

ओमवीर सिंह भाटी एडवोकेट आल इण्डिया ब्रिक एण्ड टाइल फेडरेशन के महामंत्री निर्वाचित

 



आल इण्डिया ब्रिक एण्ड टाइल फेडरेशन में अध्यक्ष अशोक तिवारी, महामंत्री ओमवीर भाटी और कोषाध्यक्ष पद पर रतन गणेश गढ़िया हुए काबिज

 




आल इण्डिया ब्रिक एण्ड टाइल फेडरेशन का चुनाव आज होटल ग्राण्ड जे०बी०आर० गोमतीनगर, लखनऊ में संपन्न

 




मौहम्मद इल्यास-’’दनकौरी’’/गौतमबुद्धनगर

आल इण्डिया ब्रिक एण्ड टाइल फेडरेशन का चुनाव आज लखनऊ संपन्न हो गया है। गौतमबुद्धनगर जिला ईंट निर्माता समिति के जिलाध्यक्ष और साथ ही उत्तर प्रदेश ईंट निमार्ता समिति के अध्यक्ष ओमवीर सिंह भाटी एडवोकेट आल इण्डिया ब्रिक एण्ड टाइल फेडरेशन के महामंत्री चुन लिए गए हैं। इससे गौतमबुद्धनगर और साथ ही उत्तर प्रदेश के ईंट निर्माताओं में खुशी की लहर पैदा हो गई है। आल इण्डिया ब्रिक एण्ड टाइल फेडरेशन के नवनिर्वावित महामंत्री ओमवीर सिंह भाटी पूर्व मंत्री चौधरी स्व0 तेज सिंह भाटी के पुत्र हैं और साथ ही ईंट भट्टा निर्माता भी हैं। भारतवर्ष के ईंट भट्ठों के अखिल भारतीय स्तर के एकमात्र प्रतिनिधि संगठन आल इण्डिया ब्रिक एण्ड टाइल मैनुफैक्चरर्स फेडरेशन, नई दिल्ली का चुनाव/ कार्यकारिणी की बैठक आज होटल ग्राण्ड जे०बी०आर० गोमतीनगर, लखनऊ में अध्यक्ष  देवेन्द्र भाई प्रजापति की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का संचालन प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोपी श्रीवास्तव ने किया। फेडरेशन के अध्यक्ष महामंत्री व कोषाध्यक्ष पद हेतु चुनाव भी सर्वसम्मति से संपन्न हुए। यह जानकारी प्रदेश महामंत्री अतुल कुमार सिहं ने लखनऊ से जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई। आल इण्डिया ब्रिक एण्ड टाइल फेडरेशन के नवनिर्वावित महामंत्री ओमवीर सिंह भाटी एडवोकेट ने ’’विजन लाइव’’ डिजिटल मीडिया को लखनऊ से बताया कि कोरोनाकाल से राहत के पश्चात् आल इण्डिया ब्रिक एण्ड टाइल मैनुफैक्चरर्स फेडरेशन, नई दिल्ली का चुनाव/कार्यकारिणी बैठक आज दिनांक 06-09-2021 को होटल ग्राण्ड जे०बी०आर०ए लखनऊ में कराया गया, जिसमें भारतवर्ष के विभिन्न प्रान्तों से ईंट भट्ठा उद्यमियों की प्रतिनिधि संस्थाओं से नामित मताधिकार प्राप्त प्रतिनिधियों ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि अधिवेशन में उपस्थित संगठन के पदाधिकारियों ने एजेण्डावार उद्योग के विभिन्न विषयों पर अपने विचार रखे और आवश्यकयतानुसार प्रस्ताव पारित कर निर्णय भी लिए गए। उन्होंने आगे जानकारी दी कि बैठक में चुनाव के एजेण्डे पर फेडरेशन के संविधान के अनुसार अध्यक्ष, महामंत्री व कोषाध्यक्ष का निर्वाचन सर्वसम्मति से संपन्न कराया गया। अध्यक्ष के रूप में अशोक तिवारी पश्चिम बंगाल, महामंत्री ओमवीर भाटी गौतमबुद्धनगर उ0प्र0 तथा कोषाध्यक्ष पद पर रतन गणेश गढ़िया राजस्थान से चुने गए हैं। निर्वाचित पदाधिकारियों ने अपना कार्यभार ग्रहण करते हुए उद्योग और संगठन की पूरे मनोयोग से सेवा करने के प्रति आश्वस्त भी किया है। निर्वाचित अध्यक्ष व महामंत्री ने चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए चुनाव अधिकारियों और बैठक के सफल आयोजन हेतु उ०प्र० ईंट निर्माता समिति के अध्यक्ष ओमवीर भाटी, महामंत्री अतुल कुमार सिहं, कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल आदि को धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया। बैठक में उपरोक्त प्रमुख पदाधिकारियों के साथ प्रदेश के चेयरमैन रतन कुमार श्रीवास्तव, प्रदेश उपाध्यक्ष गोपी श्रीवास्तव लखनऊ, महामंत्री मुकेश मोदी सहित अनेक स्थानीय भट्ठा उद्यमी शामिल रहे।