भाजपा सरकार सिर्फ विकास का ढिंढोरा पीट रही है जब कि धरातल पर कोई विकास नही दिखाई दे रहा हैः मनोज चौधरी
ग्राम लडपुरा निवासी धमेंद्र भाटी को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी में पिछडा वर्ग विभाग मे गौतमबुद्धनगर का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया
ग्राम कैलाशपुर निवासी अजय पहलवान कांग्रेस आरटीआई सेल के गौतमबुद्धनगर चेयरमैन मनोनीत
विजन लाइव/ग्रेटर नोएडा
ग्राम लडपुरा निवासी धमेंद्र भाटी को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी में पिछडा वर्ग विभाग मे गौतमबुद्धनगर का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। कार्यकारी अध्यक्ष नरेश सैनी विधायक की ओर से जारी यह नियुक्ति पत्र नवमनोनीत जिलाध्यक्ष पिछडा वर्ग विभाग कांग्रेस गौतमबुद्धनगर धमेदं्र भाटी को गौतमबुद्धनगर कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी ने ग्रेटर नोएडा प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान प्रदान किया है। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी ने कहा कि यूपी में जब से भाजपा की योगी सरकार आई है किसान, मजदूर, गरीब मंहगाई, लूट और अपराधों के तले दबा जा रहा है। भाजपा सरकार सिर्फ विकास का ढिंढोरा पीट रही है जब कि धरातल पर कोई विकास नही दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस यूपी में मजबूती से चुनाव लडेगी। गौतमबुद्धनगर में भी तीनों विधानसभा सीटों पर मजबूत प्रत्याशियों को चुनाव मैदान मे उतार कर जीत का डंका बजाएंगे। उन्होंने कहा कि ग्राम लडपुरा निवासी धमेंद्र भाटी एक निष्ठावान और समर्पित कार्यकर्ता रहे हैं। यही कारण है कि आलाकमान ने धमेंद्र भाटी को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी में पिछडा वर्ग विभाग मे गौतमबुद्धनगर का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। अब नवनियुक्त कांग्रेस पिछडा वर्ग विभाग गौतमबुद्धनगर जिलाध्यक्ष धमेंद्र भाटी पिछडा वर्ग को कांग्रेस के से जोडने का कार्य करेंगें। इसके साथ ही गौतमबुद्धनगर कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी ने बताया कि ग्राम कैलाशपुर निवासी अजय पहलवान को भी कांग्रेस आरटीआई सेल का गौतमबुद्धनगर चेयरमैन मनोनीत किया गया है। वहीं इस मौके पर नवनियुक्त कांग्रेस पिछडा वर्ग विभाग गौतमबुद्धनगर जिलाध्यक्ष धमेंद्र भाटी और कांग्रेस गौतमबुद्धनगर आरटीआई सेल चेयरमैन अजय पहलवान ने कहा कि पार्टी आला कमान ने यह पदीय दायित्व प्रदान किया है, कांग्रेस संगठन की मजबूती के लिए पूरी लगन और निष्ठा से कार्य करेंगे। पत्रकार वार्ता में इस मौके पर पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष डा0 महेंद्र सिंह नागर, जिला उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा और रामभरोसे शर्मा, चंद्रमल आदि पदाधिकारी और कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।