BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

पढिए श्री द्रोण गौशाला चुनाव-2021ः-श्री द्रोण गौशाला समिति(पंजीकृत) का चुनावी रण 19 सितंबर-2021 को होना तय

 


  प्रबंधक पद के प्रत्याशी पूर्व चेयरमैन महीपाल गर्ग समेत 3 प्रत्याशियों ने लिए नाम वापस लिए, अब कुल 20 प्रत्याशी चुनाव मैदान में डटे

 


मौहम्मद इल्यास-’’दनकौरी’’/गौतमबुद्धनगर

गौतमबुद्धनगर के दनकौर कसबे में श्री द्रोण गौशाला समिति (पंजीकृत) चुनावी रण आगामी 19 सितंबर-2021 को होना तय है। नामांकन प्रक्रिया के क्रम में शनिवार को नाम वापसी के बाद आम सहमति की संभावना खत्म हो गई। श्री द्रोण गौशाला समिति (पंजीकृत) दनकौर कसबा की नही बल्कि गौतमबुद्धनगर जिले की एक बडी गौशाला मानी जाती है। श्री द्रोण गौशाला में करीब 800 गायों का पालन पोषण और संवर्द्धन किया जाता है। माना जाता है कि श्री द्रोण गौशाला की स्थापना महाभारतकालीन प्राचीन  बाबा श्री गुरू द्रोणाचार्य मंदिर के विकास के साथ ही दनकौर की धर्मपरायण जनता ने हिंदु जन जागृति से प्रभावित होकर करीब 150 वर्ष की गई थी। आज श्री द्रोण गौशाला समिति की एसडीआरवी कॉन्वेंट स्कूल, श्री द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय और बाबा सूखामल डालचंद नंबरदार चिकित्सालय जैसी उपसंस्थाएं संचालित हैं। वर्ष 2016 के बाद इस बार फिर प्रबंधकारणी के चुनाव संपन्न हो रहे हैं। संबंधित पक्ष के प्रत्याशियों ने अभी से ही चुनावों के लिए अपनी ताकत झोंकनी शुरू कर दी है। शनिवार को कई पदो ंके प्रत्याशियों ने अपने नाम वापस ले लिए किंतु इस सबके बावजूद कई पदो ंके प्रत्याशी मजबूती से चुनाव मैदान में डटे हुए हैं यही कारण है कि अब आम सहमति की संभावना खत्म हो गई और चुनावी मुकाबला कडा होने के आसार हैं। सूत्रों के अनुसार शनिवार को 3 लोगों ने नाम वापस लिए जिसमें प्रबंधक के लिए पूर्व चेयरमैन महिपाल गर्ग, अध्यक्ष के लिए अरुण कुमार और उपाध्यक्ष के लिए सौरभ गर्ग ने अपना नाम वापस ले लिया है। अब कुल मिलाकर 20 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इनमें अध्यक्ष पद के लिए राकेश कुमार गर्ग और नरेश कुमार गर्ग चुनाव मैदान में हैं। जब कि उपाध्यक्ष पद के लिए दीपक वर्मा और मोहित गर्ग चुनाव मैदान में है।  प्रबंधक पद के लिए रजनीकांत अग्रवाल व वीरेंद्र कुमार गोयल, उपप्रबंधक पद हेतु दिनेश्वर दयाल, संजीव मांगलिक, अंकुर जैन चुनाव मैदान में हैं। कोषाध्यक्ष पद के लिए मनीष मांगलिक व कमल गोयल चुनाव मैदान में है। वहीं प्रबंधकारणी सदस्य पद के लिए मनीष सिंघल, मुकुल बंसल, पंकज गर्ग, राजकुमार गोयल, संदीप जैन,संजय गोयल, सुनीत गोयल, सुशील मांगलिक, विमल कुमार चुनाव मैदान में है।

 


अध्यक्ष

राकेश कुमार गर्ग,नरेश कुमार गर्ग

 उपाध्यक्ष

मोहित गर्ग,दीपक वर्मा

 प्रबंधक

रजनीकांत अग्रवाल, वीरेन्द्र गोयल

 उपप्रबंधक

दिनेश्वर दयाल,संजीव मांगलिक,अंकुर जैन

 कोषाध्यक्ष

मनीष मांगलिक,कमल गोयल

 सदस्य पद

मनीष सिंघल, मुकुल बंसल, पंकज गर्ग, राजकुमार गोयल, संदीप जैन,संजय गोयल, सुनीत गोयल, सुशील मांगलिक, विमल कुमार।