BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

Header Add

अन्नदाता किसान भाजपा सरकार से नाराज है, इसलिए इस बार भाजपा का उ0 प्र0 से सफाया तयः चौधरी प्रियंका अत्री एडवोकेट

 



 


सूरजपुर स्थित जिला न्यायालय में नवनियुक्त राष्ट्रीय लोक दल महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष चौधरी प्रियंका अत्री एडवोकेट का स्वागत कार्यक्रम संपन्न



 


विजन लाइव/गौतमबुद्धनगर


जनपद दीवानी एंव पफौजदारी बार एसोसिएशन गौतमबुद्धनगर की पूर्व कोषाध्यक्ष चौधरी प्रिंयका अत्री एडवोकेट को राष्ट्रीय लोक दल का महिला प्रकोष्ठ गौतमबुद्धनगर का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। राष्ट्रीय लोक दल के गौतमबुद्धनगर जिलाध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी एडवोकेट ने बताया कि श्रीमती चौधरी प्रियंका अत्री एडवोकेट को उत्तर प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ श्रीमती ममता शुक्ला ने राष्ट्रीय लोक दल का महिला प्रकोष्ठ गौतमबुद्धनगर का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इससे जिला न्यायालय की महिला वकीलों में खुशी की लहर पैदा हो गई हैं। आज सूरजपुर स्थित जिला न्यायालय में नवनियुक्त राष्ट्रीय लोक दल महिला प्रकोष्ठ गौतमबुद्धनगर की जिलाध्यक्ष चौधरी प्रियंका अत्री एडवोकेट स्वागत किया गया। स्वागत कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष चौधरी प्रियंका अत्री एडवोकेट ने कहा कि गौतमबुद्धनगर में राष्ट्रीय लोक दल का एक मजबूत जनाधार बन चुका है। महिला प्रकोष्ठ में उनकी तैनाती से राष्ट्रीय लोक दल में बडी तादाद में महिलाआएं जुड सकेंगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सिर्फ दिखावे की राजनीति कर रही है। यूपी विधानसभा-2022 चुनावों में राष्ट्रीय लोक दल मजबूत जनाधार तय करेगी और एक बडे दल के रूप में उभरेगी। उन्होंने कहा कि अन्नदाता किसान लंबे समय से मांगों को लेकर सडक पर है मगर केंद्र और यूपी सरकार कोई सुध नही ले रही है। अन्नदाता किसान भाजपा सरकार से नाराज है इसलिए इस बार भाजपा का उ0 प्र0 से सफाया तय है। इस मौके पर डिंपल चौधरी एडवोकेट, श्रीमती संध्या तरार, श्रीमती संगीता, के.के. सिंह एडवोकेट, नीतू एडवोकेट, ऋतु रावत एडवोकेट आदि अधिवक्तागण शामिल रहे।