BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

उ0 प्र0 उद्योग व्यापार मंडल, ग्रेटर नोएडा ने सिल्वर मेडल जीतने पर जिलाधिकारी का स्वागत और अभिनंदन किया

 


 


 गर्व की बात है कि गौतमबुद्धनगर के ही जिलाधिकारी सुहास एल. वाई. सिल्वर मेडल जीतने वाले देश के पहले आईएएस अधिकारी हैंः सत्यप्रकाश अग्रवाल

 

विजन लाइव/ग्रेटर नोएडा

0 प्र0 उद्योग व्यापार मंडल, ग्रेटर नोएडा द्वारा सिल्वर मेडल जीतने पर जिलाधिकारी स्वागत और अभिनंदन किया गया। जिलाध्यक्ष सत्यप्रकाश अग्रवाल ने बताया कि आज उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ग्रेटर नोएडा द्वारा पैरा ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीतकर देश व गौतमबुद्धनगर का नाम रोशन करने वाले गौतमबुद्धनगर के ही जिलाधिकारी व पैरा औलंपिक खिलाडी सुहास एल.वाई को पदाधिकारियों द्वारा पुष्प गुच्छ, शॉल व अभिनंदन पत्र देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि यह बडे गर्व की बात है कि गौतमबुद्धनगर के ही जिलाधिकारी सुहास एल. वाई. सिल्वर मेडल जीतने वाले देश के पहले आईएएस अधिकारी हैं जो खेल के साथ साथ अपने कार्य के लिये भी सदैव तत्पर रहते हैं उसी का उदाहरण है कि पदक जीतकर आते ही तुरंत जिले की समस्याओं के निदान के लिए तथा प्रशासिनक कार्य को सुचारू रूप चलाने के लिए अपने कार्य में तल्लीन हैं। इस मौके पर अभिनंदन करने वालो में मनोज गर्ग, सौरभ बंसल,कुलदीप शर्मा,मुकुल गोयल,मुकेश वार्ष्णेय आदि पदाधिकारी और सदस्यगण मौजूद रहे।

.header-ads img { height:300px !important; max-height:300px !important; width:150% !important; object-fit:cover; }