BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

जेवर एयरपोर्ट के पास फ्लैट खरीदने का मौका

विजन लाइक टीम / जेवर 

जेवर एयरपोर्ट के पास मकान और दुकान खरीदने का मौका है। यमुना प्राधिकरण ने फ्लैट की योजना लान्च कर दी है। इसमें पहले आओ और पहले पाओ के आधार पर आवंटन किया जाएगा, जबकि व्यावसायिक और आवासीय भूखंडों की योजना जल्द आएगी। इसकी तैयारी शुरू हो गई है।

यमुना प्राधिकरण ने स्वतंत्रता दिवस पर फ्लैट की योजना निकाल दी है। सेक्टर 22 डी में यह योजना निकाली गई है। फ्लैट बनकर तैयार हैं। पहले आओ और पहले पाओ के आधार पर आवंटन किया जाएगा। इस योजना में दो तरह के फ्लैट हैं। इसमें वन बीएचके और 2 बीएचे फ्लैट हैं। वन बीएचके 54.75 वर्ग मीटर और टू बीएचके 99.86 वर्ग मीटर का है। वन बीएचके चार मंजिला हैं और टू बीएचके फ्लैट हैं 16 मंजिला हैं। प्राधिकरण आवंटन के बाद दो साल के लिए रखरखाव शुल्क लेगा। वन बीएचके के लिए एक लाख और टू बीएचके के लिए डेढ़ लाख रुपये लेगा।यमुना प्राधिकरण सेक्टर 18 में व्यावसायिक भूखंडों की योजना लाएगा। सेक्टर 18 में 100 मीटर चौड़ी रोड के किनारे 25 एकड़ व्यावसायिक जमीन है। यहां पर छोटे भूखंडों की योजना लाने की तैयारी है। इसमें 50 वर्ग मीटर से 300 वर्ग मीटर तक यह भूखंड होंगे। प्राधिकरण यहां पर पार्किंग का भी प्रावधान करेगा। इसकी तैयारी चल रही है। जल्द ही यह योजना लॉन्च की जाएगी।

यमुना प्राधिकरण आवासीय भूखंडों की योजना लाएगा। इसके लिए भी नियोजन विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्लाट की संख्या और सेक्टर अभी नहीं बताए गए हैं। जल्द ही इस पर अंतिम फैसला ले लिया जाएगा। यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि फ्लैट की योजना लॉन्च कर दी गई है। जल्द ही व्यावसायिक और आवासीय भूखंडों की योजना लॉन्च की जाएगीफ्लैट की श्रेणी साइज संख्या अनुमानित मूल्य

वन बीएचके 54.75 522 23.44

टू बीएचके 99.86 393 35.13

(साइज वर्ग मीटर और मूल्य लाख रुपये में है)