विजन लाइव/दनकौर
हिन्दू युवा वाहिनी दनकौर मंडल के कार्यकर्ताओं ने विशंबर दयाल राममूर्ति देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की पुण्यतिथि पर उन्हें याद कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। मंडल अध्यक्ष नवीन शर्मा ने बताया कि नेताजी सुभाष चन्द्र बोस का जन्म 23 जनवरी 1897,मृत्यु 18 अगस्त 1945 मानी जाती है। सुभाष चंद बोस नेता जी के नाम से प्रसिद्ध थे, वह भारतीय सविधान के अग्रणी नेता थे। दूसरे विश्व युद्ध के दौरान अंग्रेजो के खिलाफ लड़ने के लिये उन्होंने जापान के सहयोग से आजाद हिंद फौज का गठन किया था। उनके द्वारा दिया गया जय हिंद का नारा भारत का राष्ट्रीय नारा बन गया। तुम मुझे खून दो में तुम्हे आजादी दूंगा का नारा आज हमारी रगो में दौड़ता है। कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में उनके विचारों को ध्यान से सुनकर जय हिंद के नारों से जयघोष किया। इस मौके पर मंडल प्रभारी शिवम गोयल,मंडल महामंत्री विकास शर्मा,मंडल मंत्री महेश नाथ,मंडल मंत्री प्रिंस कुमार,मंडल कार्यकर्ता एडवोकेट राघव सिंघल,मंडल कार्यकर्ता गंगाराम पंडित, मंडल कार्यकर्ता ऋतिक यादव आदि मौजूद रहे।