BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

Header Add

लोक गीत, लोक नृत्य,कठपुतली, थाली, मटका एवं युगल नृत्य और बनी ठनी, मुंडो पोत यानी मेकअप, फेस पेंटिंग प्रतियोगिता हुईं

 



 


राजस्थान कल्याण परिषद नोएडा द्वारा लोकप्रिय तीज महोत्सव जूम के माध्यम से मनाया गया

 





विजन लाइव/गौतमबुद्धनगर

कोरोना महामारी के चलते इस वर्ष भी राजस्थान कल्याण परिषद नोएडा द्वारा लोकप्रिय तीज महोत्सव शनिवार सांय 7 बजे से 9 बजे तक जूम के माध्यम से मनाया गया। जूम के माध्यम से संस्था के सदस्यों ने तीज सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बढ़चढ़कर भाग लिया तथा रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दे कर सबका मन मोह लिया। संस्था के पूर्व अध्यक्ष पवन शर्मा ने बताया कि तीज महोत्सव के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में  लोक गीत, लोक नृत्य जिनमें कठपुतली, थाली, मटका एवं युगल नृत्य शामिल थे। बनी ठनी, मुंडो पोत यानी मेकअप, फेस पेंटिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। बनी ठनी प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार  रचना माहेश्वरी व द्वितीय पुरस्कार संतोष सिंघल को मिला। मुंडो पोत यानी मेकअप प्रतियोगिता में प्रथम स्थान राधा दमानी व दूसरा स्थान दिशा जैन को मिला। फेस पेंटिंग में प्रथम विजेता मनन सोनी व दूसरे स्थान पर अक्षर सोनी रहे। मनन सोनी ने भगवान श्री कृष्ण व अक्षत ने भगवान अर्धनारीश्वर की फेस पेंटिंग अपने फेस पर करके सबका मन मोह लिया। प्रथम स्थान प्रतियोगी को 20 ग्राम चांदी का सिक्का व दूसरे स्थान पर रहे प्रतियोगियों को 10 ग्राम का सिक्का दिया गया। यह सिक्का संस्था के प्रदीप मेहता व ललिता मेहता की ओर से स्पॉन्सर किए गए थे। संस्था के अध्यक्ष के. सी. गुप्ता ने सभी सदस्यों का बढ़चढ़कर भाग लेने के लिए धन्यवाद किया गया। जूम के माध्यम से तीज महोत्सव में शामिल होने वाली नोएा की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं माहेश्वरी समाज, अग्रवाल समाज, नोएडा लोकमंच, मारवाड़ी युवा मंच व नवरत्न फाउंडेशन के सदस्यों का स्वागत किया तथा उनका धन्यवाद किया। आज के कार्यक्रम का संचालन पारुल माहेश्वरी व ललिता मेहता द्वारा किया गया। महासचिव जुगल किशोर सोनी ने प्रोग्रम की एडवाइजर मंजू केडिया, संयोजक अनुराधा बैद, पारुल माहेश्वरी, रंजना सोनी व सरिता गुप्ता का सुंदर कार्यक्रम के लिए आभार व्यक्त किया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल का दायित्व  निशि जैन, शमा मिढा, रुपाली जैन ने बेखूबी से निभाया। जूम के माध्यम से शामिल संस्था के सदस्यों में के.एल. बैद, जी.पी. केडिया, आर.पी सोनी, विजय सोनी, अरविंद बैद, अनिल अग्रवाल, कपिल लखोटिया, आर.सी. बजाज, प्रदीप बजाज, महेंद्र शाह, ओ.पी. बंसल, प्रकाश ईनानी, दिनेश चांडक, राजीव गुप्ता, अनिल जैन, राम गुप्ता, एस.एन. पारीक, रंजू माथुर,सीमा अग्रवाल, अंजनी सरार्फ, राजेश खंडेलवाल, ओपी दानी, रामरतन शर्मा, शांति लाल सुराणा सहित सैकड़ों सदस्य जूम के माध्यम से जुड़े।