BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

प्रेम सेवा मंडल के तत्वाधान में खाद्य सामग्री व वस्त्रों का वितरण

 




विजन लाइव/बुलंदशहर

 प्रेम सेवा मंडल के पदाधिकारी अपनी टीम के साथ हरि बाबा मौलपुर गावं यानी संभल आश्रम पर पहूंचे। पूरी टीम ने गंगा में स्नान कर हरि बाबा का दर्शन किया। आश्रम में स्थित गुरुकुल के विद्यार्थियों व आश्रम के कर्मचारियों को खाद्य सामग्री व वस्त्रों का वितरण किया। साथ ही आश्रम में चल रहे  24 घंटे कीर्तन में भगवान कृष्ण के मंदिर में नाच गाकर किया आनंद लिया। कई बीघा में बने हरीहर बांध आश्रम की प्राचीन समय से ही मान्यता है, ऐसा कहा जाता है वहां जाकर दुखियों का दर्द कम होता है मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इस मौके पर पवन गोयल,कृष्ण गोपाल, सुनील कुमार, राकेश गुप्ता, सुमेर सिंह,संजय गोयल, रामेंद्र, मुकेश, नीरज,सुंदर लाल वर्मा, बिशन स्वरूप आदि पदाधिकारी और कार्यकर्तागण मौजूद रहे।