BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

भाजपा क्षेत्रीय महामंत्री हरिओम शर्मा एवं जिला अध्यक्ष विजय भाटी ने 23 अगस्त कार्यक्रम को लेकर निरीक्षण और समीक्षा बैठक की




राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा प्रदेश बूथ विजय अभियान का शुभारभ किए जाने को लेकर, कार्यक्रम स्थल आईटीएस इंजीनियरिंग कॉलेज नॉलेज पार्क ग्रेटर नोएडा में तैयारियां शुरू

विजन लाइव/ गेटर नोएडा
भाजपा क्षेत्रीय महामंत्री  हरिओम शर्मा एवं जिला अध्यक्ष विजय भाटी ने 23 अगस्त को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा प्रदेश बूथ विजय अभियान का शुभारभ किए जाने को लेकर, कार्यक्रम स्थल आईटीएस इंजीनियरिंग कॉलेज नॉलेज पार्क ग्रेटर नोएडा में जाकर निरीक्षण और समीक्षा बैठक की। बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय महामंत्री हरिओम शर्मा  ने बताया कि बूथ विजय अभियान के अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष  जेपी नड्डा बूथ विजय अभियान का शुभारंभ करेंगें एवं प्रदेश के सभी बूथ अध्यक्षों को कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि इस कार्यक्रम में जो अपेक्षित कार्यकर्ता है वही कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में सम्मलित होंगे और इस कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष  स्वतंत्र देव सिंह  एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष  मोहित बेनिवाल  भी रहेंगे। जिला अध्यक्ष विजय भाटी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष  जेपी नड्डा  बूथ विजय अभियान का शुभारंभ पूरे प्रदेश के लिए इस जनपद गौतमबुद्धनगर से करेंगे।  इस कार्यक्रम में जनपद गौतमबुद्धनगर से 760 कार्यकर्ता अपेक्षित है। इस कार्यक्रम के माध्यम से उत्तर प्रदेश 2022 विधानसभा मिशन जीत की शुरुआत होने जा रही है और सभी कार्यकर्ता जनता के साथ मिलकर  जनपद गौतमबुद्धनगर की तीनों सीटों को जिताने का कार्य करेंगे। इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला महामंत्री दीपक भारद्वाज, मनोज गर्ग ,धर्मेन्द्र कोरी, जिला उपाध्यक्ष सुनील भाटी, जिला पंचायत सदस्य देवा भाटी और गजेंद्र मावी,  पंडित कर्मवीर आर्य, पवन त्यागी, पंकज रावल, पवन रावल, महेश शर्मा ,चंद्रमणि भारद्वाज, हर्ष चतुर्वेदी ,पंकज कसाना, रिंकू भाटी, अन्नू पंडित, सत्यपाल शर्मा, गुरुदेव भाटी, मनोज भाटी ,मनोज प्रधान ,रवि भदौरिया, संजय भाटी ,जगदीप नागर आदि दर्जनों कार्यकर्ता कार्यक्रम स्थल पर समीक्षा बैठक में उपस्थित रहे।