BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

हिन्दू युवा वाहिनी दनकौर में 15 अगस्त को तिरंगा लहराकर, तिरंगा यात्रा निकालेगी

 


सभी कार्यकर्ता कमर कस लें कि 2022 में पूर्ण बहुमत से योगी सरकार बनानी हैः नवीन पंडित

 


विजन लाइव/दनकौर

 हिन्दू युवा वाहिनी दनकौर मंडल की एक बैठक संपन्न हुई, जिसकी अध्यक्षता मंडल प्रभारी शिवम गोयल ने की और संचालन नवीन शर्मा ने किया। मंडल अध्यक्ष नवीन शर्मा ने बताया कि अब गांव गांव जाकर हिन्दू युवा वाहिनी सदस्यता अभियान चलाया जाएगा व गांव गांव में सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार के लिए कार्यकर्ता काम करेंगे। सभी कार्यकर्ताओ द्वारा कमर कस ली जाए कि 2022 में पूर्ण बहुमत से योगी सरकार बनानी है व 15 अगस्त को द्रोणचार्य मंदिर परिसर पर तिरंगा लहराकर, तिरंगा यात्रा बाजार के मुख्य रास्तो से निकाली जाएगी व समापन द्रोणाचार्य मंदिर परिसर पर ही होगा जिसके लिए कल से सभी कार्यकर्ता गांव गांव जाकर तिरंगा यात्रा को आमंत्रित करेंगे। इस तिरंगा यात्रा को भव्य रूप देने की तैयारी है। इस  मौके पर मंडल सहसंयोजक देव कुमार,मंडल महामंत्री विकास शर्मा, मंडल मंत्री दीपक चौधरी,मंडल मंत्री महेश नाथ,मंडल मंत्री प्रिंस कुमार,बंटी राजपूत,ऋतिक कुमार,शिवकुमार,ललित कसाना,एडवोकेट राघव सिंघल, अभिषेक नागर, गंगाराम शर्मा आदि पदाधिकारी और कार्यकर्तागण मौजूद रहे।