BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

हिंदू युवा वाहिनी दनकौर मंडल कार्यकर्ताओं ने दनकौर विकास खंड की बहाली को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद डा0 महेश शर्मा से मांग की

 



दनकौर विकासखंड को जेवर से जोड़ने के बाद गांवों के लोगों को काफी परेशानियां झेलनी पड़ रही हैः नवीन पंडित

 






विजन लाइव/दनकौर

 हिंदू युवा वाहिनी दनकौर मंडल के कार्यकर्ताओं ने दनकौर विकास खंड कार्यालय की बहाली को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद डा0 महेश शर्मा  से मिलकर मांग की। मंडल अध्यक्ष नवीन पंडित ने बताया कि दनकौर मंडल के कार्यकर्ता इस मुद्दे को लेकर जल्द ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  महाराज से मिलकर उठाएंगे और दनकौर विकासखंड की बहाली करवाएंगे। उन्होंने बताया कि दनकौर विकासखंड को जेवर से जोड़ने के बाद गांवों के लोगों को काफी परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। परिवार रजिस्टर की नकल, मृत्यु प्रमाण पत्र व किसी भी जरूरी कागज जो ब्लॉक से बनाये जाते थे, उनके लिए दनकौर से लगभग 35 किलोमीटर दूर जाना पड़ता है,जिससे ग्रामीणों को काफी कठिनाईयों को झेलना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि दनकौर विकासखंड को बहाल कराने के लिए दनकौर मंडल की ओर से पुरजोर प्रयास किए जाएंगे। यदि  विकास खण्ड की बहाली नही होती है तो फिर दनकौर ब्लाक को तहसील का दर्जा दिए जाने की मांग पूरे जोर शोर से उठाई जाएगी, जिससे ग्रामीणों को तहसील में सभी सुविधा मुहैया हो जाएं। इस मौके पर  मंडल महामंत्री विकास शर्मा, मंडल मंत्री महेश नाथ,मंडल उपाध्यक्ष विशाल शर्मा,मंडल कार्यकर्ता ललित कसाना,मंडल कार्यकर्ता हर्ष नागर आदि मौजूद रहे।