जल संरक्षण है एक संकल्प, नहीं है इसका कोई विकल्प को लेकर वेबिनार का आयोजन किया गया
विजन लाइव/गौतमबुद्धनगर
उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी के नेतृत्व एवं मुख्य विकास अधिकारी के मार्गदर्शन में 16 जुलाई से 22 जुलाई तक भू.जल सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। भू.जल सप्ताह का मुख्य विचार बिंदु जल संरक्षण है एक संकल्प, नहीं है इसका कोई विकल्प रखा गया है। शासन के निर्देशों के क्रम में भूजल सप्ताह के सफल आयोजन के लिए भूजल सप्ताह को बहुत ही गंभीरता के साथ विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करते हुए नागरिकों में जागरूकता लाने के उद्देश्य से बेसिक शिक्षा विभाग के द्वारा समस्त प्रधानाध्यापकों/शिक्षकों/शिक्षामित्रो/ अनुदेशकों के साथ मिलकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में वेबेक्स एप्प पर एक वेबिनार का आयोजन किया गया ताकि जनपद में भूगर्भ जल संरक्षण के बारे में जागरूकता अभियान सुनिश्चित किया जा सके। वेबिनार को भूजल विभाग जनपद गौतमबुद्धनगर के विशेषज्ञ/अधिकारीगणों अंकिता रॉय;जल वैज्ञानिक, एकेएस राजौरा सहायक अभियंता,राहुल देव शर्मा;तकनीकी सहायक,राजीव कुमार यादव तकनीकी सहायक,स्नेह रोशनी शिक्षा एवं सामाजिक संस्था की महासचिव रोहिणी गोले ने संबोधित करते हुए भूजल संरक्षण के बारे में आवश्यक जानकारी दी तथा दैनिक जीवन में भूजल का कम से कम प्रयोग करते हुए जल संरक्षण के उपाय भी बताए। वेबिनार में बेसिक शिक्षा के लगभग 500 शिक्षक/् शिक्षिकाओं ने ऑनलाइन प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का आयोजन अभिनव प्रयोग विज्ञान क्लब की टीम द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन एआरपी ऋतु रत्न एवं उमेश राठी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी धर्मेन्द्र सक्सेना, खण्ड शिक्षा अधिकारी दादरी हेमेंद्र सिंह,खण्ड शिक्षा अधिकारी जेवर सुनीलदत्त मुदगल,अभिनव प्रयोग विज्ञान क्लब की संयोजक किरन कुशवाहा, सहसंयोजक पारुल गुप्ता,रश्मि त्रिपाठी,अशोक कुमार, महेश कुमार, कविता भटनागर, राखी त्यागी,रति गुप्ता,बिधु सिंह,प्रमोद शर्मा,देवाशीष श्रीवास्तव भी ऑनलाइन मौजूद रहे।