BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

भारतीय जनता युवा मोर्चा के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष प्रांशुदत्त द्विवेदी का स्वागत समारोह संपन्न

 



 

युवाओं ने ठाना है कि मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ को दुबारा मुख्यमंत्री के पद पर बिठाना हैः प्रांशुदत्त द्विवेदी

 




विजन लाइव/ग्रेटर नोएडा

अल्फा-वन कॉमर्शियल बेल्ट ग्रेटर नोएडा में भारतीय जनता युवा मोर्चा के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष प्रांशुदत्त द्विवेदी का भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अन्नू पंडित के नेतृत्व में स्वागत समारोह संपन्न हुआ। स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष प्रांशुदत्त द्विवेदी ने कहा कि अबकी बार 350 पार। उन्होंने कहा की पश्चिमी उत्तर प्रदेश के युवाओं में जोश भरपूर है और पुरे प्रदेश के युवाओं ने ठाना है कि मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ को दुबारा मुख्यमंत्री के पद पर बिठाना है। भारतीय जनता युवा मोर्चा के गौतमबुद्धनगर जिलाध्यक्ष अन्नू पंडित ने युवाओं में जोश भरते हुए कहा कि आज का युवा भारत का भविष्य है, आज का युवा भारत का वर्तमान है। इस सम्मान समारोह में गौतमबुद्धनगर भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष विजय भाटी, भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष  वरुण गोयल,प्रदेश मंत्री सतेंद्र नागर, क्षेत्रीय अध्यक्ष सुखविंदर सोम, क्षेत्रीय कोष्याध्यक्ष कुश शर्मा,पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष राजू कालरा, जिला उपाध्यक्ष अरुण यादव, जिला पंचायत सदस्य देवा भाटी आदि पदाधिकारी और कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।