BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

Header Add

राष्ट्रीय चेतना मिशन की टीम का कोरोना काल में की गई सेवा को लेकर सम्मान किया

बालाजी दरबार कृष्णा नगर में  स्वामी परम देव के नेतृत्व में प्रतीक चिन्ह, पटका पहना और फूलों की वर्षा कर किया सम्मान
विजन लाइव/ बुलंदशहर
राष्ट्रीय चेतना मिशन के अध्यक्ष हेमंत सिंह और उनकी पूरी टीम का बालाजी दरबार कृष्णा नगर में स्वामी परम देव व उनके सहयोगियों द्वारा कोविड-19 महामारी के समय  की गई सेवा के लिए  सम्मानित किया गया। इस मौके पर स्वामी परम देव ने कहा कि  हेमंत सिंह जैसे समाजसेवी व्यक्तित्व वाले व्यक्ति का हर घर में हो जन्म जिन्होंने अपनी टीम को लेकर पूरे कोरोना काल में अपनी सेवाओं द्वारा जिले के साथ-साथ आसपास भी मानवता की नई मिशाल पेश की है। वही समाजसेवी संजय गोयल ने भी हेमंत सिंह और उनकी पूरी टीम के उज्जवल भविष्य  कामना की। इस मौक़े पर स्वामी परमदेव, संजय गोयल, सुखबीर सिंह चौहान, जयंत चौधरी ,अशोक चौधरी, ध्रुव शर्मा ,राष्ट्रीय चेतना मिशन के अध्यक्ष हेमंत सिंह,सचिव सवदेश चौधरी,आचार्य कृष्णा मिश्रा,शरद शर्मा,मयूर अग्रवाल,विकाश सिंह,प्रशांत सैक्सना,नवनीत शर्मा आदि गणमान्यजन मौजूद रहे।