BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

Header Add

कोविड की तीसरी लहर से लड़ने के लिए बुलंदशहर में सेवा भारती के स्वयंसेवकों की बैठक संपन्न

 


विजन लाइव/बुलंदशहर

कोविड की तीसरी लहर से लड़ने के लिए बुलंदशहर में सेवा भारती के स्वयंसेवकों ने कमर कसनी शुरू कर दी है। इस संदर्भ में मंगलवार को नगर अध्यक्ष अशोक शर्मा के निवास, स्थान प्रेम नगर में एक बैठक संपन्न हुई। बैठक में देश में आने वाली कोविड की तीसरी लहर पर विस्तार से चर्चा की गई, जिसमें प्रांतीय संरक्षक सतीश उपाध्याय ने कहा कि हमारे संगठन के भी सभी स्वयंसेवकों को संगठित होकर इस महामारी का मुकाबला करना होगा। नगर अध्यक्ष अशोक शर्मा ने कहा कोविड से बचाव के सभी नियमों का कड़ाई से पालन करना होगा और करवाना होगा। मास्क, सैनिटाइजर आदि वस्तुओं के वितरित करने पर भी विचार हुआ।  बैठक में सेवा भारती के जिला अध्यक्ष संजय गर्ग,जिला उपाध्यक्ष जन्मेजय,  और उमेश चतुर्वेदी, जिला सह मंत्री धनंजय गौड, नगर मीडिया संपर्क कृष्ण गोपाल और अनुज कुमार, रामेंद्र सिंह,सुनील गुप्ता, शिवम आदि स्वंयसेवक मौजूद रहे।