BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

आगरा में सिकंदरा चौराहा पर आचार्य प्रेमपाल शास्त्री के आवास पर राजार्य सभा की बैठक संपन्न

 


विजन लाइव/आगरा

आगरा में सिकंदरा चौराहा पर आचार्य प्रेमपाल शास्त्री के आवास पर राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य चन्द्रदेवजी की अध्यक्षता में राजार्य सभा की बैठक संपन्न हुई। बैठक मे सर्वसम्मति से पंजाब व उ.प्र. मे शीघ्र ही सुनियोजित बैठक करने का निर्णय लिया गया। बैठक  के पश्चात् स्वामी स्वदेश जी के साथ अखिल भारतीय राजार्य सभा उ.प्र. के प्रधान  वीरेश भाटी, आचार्य करण सिह, प्रधान धर्मवीर सिंह ने लंबी वार्ता की और राजार्य सभा के बारे में उनसे अच्छा वार्तालाप किया गया। स्वामी स्वदेश जी ने अपने चिन्तन सुझाव देते हुए कहा कि राजार्य सभा का नेतृत्व अच्छे कुशल प्रभाव शाली लोगों के हाथों में होना चाहिए, तभी यह बढ़ेगी। इसकी आज महति आवश्यकता अनुभव की जा रही है। कुछ करेंगे तभी आगे बढ़ेगे। वर्तमान में पंजाब के चुनाव हैं। इसलिए पहले वहां ध्यान दीजिए। चाहे एक ही विधायक की जीत हो जाए, तो बहुत बड़ी जीत होगी। बैठक में अखिल भारतीय राजार्य सभा के उपाध्यक्ष आजाद सिंह, महामंत्री महावीर, आगरा से विवेक शास्त्री,वेद प्रकाश शास्त्री, विश्वेवर आर्य एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। शान्ति पाठ  के साथ बैठक का समापन किया गया।