BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

छत पर मोबाइल टावर लगाए जाने के विरोध में लोग सडक पर उतरे

 




दुकानदार बोले यदि टावर लगा तो बच्चों को लेकर पलायन करने पर मजबूर होंगे

 






विजन लाइव/बुलंदशहर

बुलंदशहर में एक छत पर मोबाइल टावर लगाए जाने के विरोध में लोग सडक पर उतर गए हैं। बताया गया है कि कृष्णा नगर में टावर को लेकर पिछले हफ्ते भी दुकानदारों के साथ मारपीट तक भी हो चुकी है और जिसमें कृष्ण नगर उद्योग व्यापार मंडल के कुछ पदाधिकारियों को चोटें भी आई थी। बाजार के दुकानदारों और वहां रह रहे निवासियों का कहना है कि यदि बाजार में घर की छत पर टावर लगा तो टावर से निकलने वाली रेडिएशन से हम पर, हमारे बच्चों पर और आने वाले ग्राहकों के स्वास्थ्य पर पड़ेगा बुरा असर पडेगा। इससे बीमारियां बढ़ेंगी, टावर लगवाने वाले गृह स्वामी से प्रार्थना करने पर भी नहीं मान रहे है। दुकानदारों को कहना है कि इस मामले की शिकायत डिप्टी गंज पुलिस चौकी में भी की जा चुकी है।ं उधर यह मामला इतना मूल पकडता चला गया कि आज स्थानीय बच्चों ने भी सड़क पर आकर हाथ में बैनर लेकर टावर रुकवाने के लिए रोष जताना शुरू कर दिया। बच्चे बोले डीएम अंकल हमारे स्वास्थ्य की रक्षा करो, टावर बाजार से बाहर लगवाने को कहो। स्थानीय दुकानदारों ने भी अपनी.अपनी दुकानों में बैनर लगाकर टावर लगाने का विरोध किया। दुकानदार बोले यदि टावर लगा तो हम अपने बच्चों को लेकर पलायन करने पर मजबूर होंगे।

.header-ads img { height:300px !important; max-height:300px !important; width:150% !important; object-fit:cover; }