BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

Header Add

भाजपा के नवनिर्वाचित जिला चैयरमैन, सदस्यों, ब्लॉक प्रमुखों के स्वागत समारोह में कार्यक्रम का आयोजन



विजन लाइव/दादरी

दादरी के फूलपुर गांव में भाजपा के नवनिर्वाचित जिला चैयरमैन, सदस्यों, ब्लॉक प्रमुखों के स्वागत समारोह में कार्यक्रम का आयोजन जिला गौतमबुद्ध नगर भाजपा द्वारा किया गया। कार्यक्रम जिला पंचायत चुनाव में पार्टी की शानदार जीत पर क्षेत्र की जनता एवं कार्यकर्ताओं का धन्यवाद देने के लिए भी किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विजय भाटी ने की, पश्चिम क्षेत्र के भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंघल कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे। पूर्व मंत्री नवाब सिंह नागर, किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष तेजा गुर्जर ने भी नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी, जिला पंचायत सदस्य देवा भाटी, मोहिनी और तीनों ब्लॉक प्रमुख, बिजेंद्र भाटी, मुन्नी देवी तथा अप्रीत कौर धर्मपत्नी ओमपाल प्रधान का स्वागत किया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंघल ने जनता का आभार जताते हुए कार्यकर्ताओं से 2022 के विधानसभा चुनावों में जुट जाने का आह्वान किया। पूर्व मंत्री नवाब सिंह नागर ने जिलाध्यक्ष विजय भाटी के नाम का उल्लेख करते हुए कहा कि इनके नेतृत्व में पार्टी को लगातार विजयश्री प्राप्त हो रही है। वहीं जिलाध्यक्ष विजय भाटी ने कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करते हुए कहा, हम सच के रास्ते पर हैं, जनता की सेवा करते हैं इसलिए भगवान हमारे साथ है। इसलिए पुनः सेवा करते हुए आने वाले विधानसभा चुनावों में भी जनता हमें विजय देगी इसका पूर्ण विश्वास है। कार्यक्रम में सुभाष भाटी, जिले के महामंत्री दीपक भारद्वाज, मनोज गर्ग, धर्मेंद्र कोरी, दादरी के मंडल अध्यक्ष संजय भाटी, जिला उपाध्यक्ष सुनील भाटी मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य बिसरख मंडल अध्यक्ष रवि भदौरिया, जारचा मंडल अध्यक्ष विचित्र तोमर, ग्रेटर नोएडा मंडल अध्यक्ष महेश शर्मा समेत पवन नागर, पवन त्यागी, पंकज कसाना, राज नागर, चेतन वशिष्ठ, दीपक नागर, जयवीर सिंह, ऋषिदर प्रधान,आदि कार्यकर्ता मोजूद रहे।