BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

योग दिवस की पूर्व संध्या पर ऑक्सफोर्ड ग्रीन पब्लिक स्कूल सिरसा, ग्रेटर नोएडा में गुर्जर महिलाओं ने योग करते हुए योग गुन गाया

 


विजन लाइव/ग्रेटर नोएडा

 योग दिवस की पूर्व संध्या पर ऑक्सफोर्ड ग्रीन पब्लिक स्कूल सिरसा, ग्रेटर नोएडा में गुर्जर महिलाओं ने योग करते हुए योग का गुन गाया। माता गुर्लरी पन्नाधाय ट्रस्ट की अध्यक्ष रेखा गुर्जर, उपाध्यक्ष नूतन भाटी ने गांव की महिलाओं को योग दिवस की पूर्व संध्या पर जागरूक करने के लिए यह शिविर आयोजित किया था। गुर्जर महिलाओं संग योग करते हुए रेखा गुर्जर ने योग के गुन खूब गिनाए। योगा स्पेशलिस्ट भारती ने कई योगासन महिलाओं को कराए और उन्होंने योग के फायदे तमाम बताएं। सेतुबध प्रणाम, अलोम विलोम इत्यादि योगासन महिलाओं संग करते हुए साक्षी कसाना ने बताया कि योग जीवन में अहम स्थान रखता है। योग दिवस की पूर्व संध्या पर योग करने के साथ ही अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को भी घर में ही किचन से लेकर गार्डन तक योग करने का संकल्प लिया। गुर्जर समाज की जुटी महिलाओं को संबोधित करते हुए डा0 अजय, गीता भाटी, तमन्ना भाटी ने योग से किस तरह निरोग रहे,इसके बारे में विस्तार से जानकारी दी। माता गुर्जरी पन्नाघाय ट्रस्ट की अध्यक्ष रेखा गुर्जर ने कहा कि गांव की महिलाओं को योग से जोड़ने के साथ हमारी नई पीढ़ी को इसके फायदे के साथ अपने को फिट रखने में कितनी मदद मिलती है, यह बताने के लिए योग कार्यक्रम आयोजन किया गया है। योग दिवस की पूर्व संध्य पर शगुन और वंदना मिनाक्षी ने भी योग करके लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।