BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष विपिन कसाना ने बैठक कर संगठन का विस्तार किया


विजन लाइव/ बिलासपुर 
 कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष (सोशल आउटरीच विभाग)  विपिन कसाना ने बैठक कर संगठन का विस्तार किया।बैठक में क्षेत्र के युवाओं को   कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव अजित सिंह दौला द्वारा पार्टी में शामिल कराया गया। बैठक को सम्बोधित करते हुए अजित सिंह दौला ने कहा कि इस बार यूपी में आदरणीया प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी और पार्टी ही प्रदेश को प्रगति के पथ पर लेकर जायेगी जिसमें युवाओं को रोजगार व किसानों,मजदूरों, दुकानदारों और व्यापारियों के हितों की रक्षा होगी। विपिन कसाना ने अपनी कमेटी में  राहुल सागर को जिला उपाध्यक्ष, अजय गौतम को जिला महासचिव ,हसंराज सिंह और रिंकू को सचिव मोहित कुमार को जिला मीडिया प्रभारी और जितेंद्र कुमार उर्फ जितू को नगर अध्यक्ष बिलासपुर बनाया गया।कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालो में मुख्यरूप से  राहुल सागर, अजय गौतम, हंसराज, मोहित, सन्देश वकील, रिंकू, गौरव, राहुल,सन्दीप,रोहित,विक्की,जितू, ओमप्रकाश, रामकिशन, मुनीराम, विशाल ,जितेंद्र सिह थे। सभी ने पार्टी के हित में कार्य करने तथा संगठन को मजबूत करने का वादा किया।